बैकी लिंच (Becky Lynch) को लेकर WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार WWE समरस्लैम (SummerSlam) का हिस्सा बैकी लिंच इस बार नहीं होंगी। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में बैकी लिंच की वापसी हो सकती हैं। WWE की तरफ से बैकी लिंच की वापसी को लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। POTENTIAL SPOILER ON WHEN WE MAY SEE TOP WWE STAR AGAIN Elite: https://t.co/1jRdO7y3yE, Free: https://t.co/XM5ZoenvJW— PWInsider.com (@PWInsidercom) August 2, 2021WWE में बैकी लिंच की वापसी कब होगी?WrestleMania 36 में पिछले साल बैकी लिंच का मुकाबला शायना बैजलर के साथ हुआ था। बैकी लिंच ने बैजलर को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद बैकी लिंच एक्शन में नजर नहीं आईं। WWE Money in the Bank पीपीवी के बाद Raw में बैकी लिंच ने बड़ा ऐलान किया था। बैकी लिंच ने अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चैंपियनशिप छोड़ दी और असुका को दे दी थी। पिछले साल ही दिसंबर में बैकी लिंच ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस साल की शुरूआत से बैकी लिंच की वापसी की खबरें सामने आने लग गई थीं। बैकी लिंच ने पिछले कुछ महीनों में खुद अपनी वापसी टीज की। कुछ हफ्तों से फैंस बैकी लिंच के नाम के चैंट्स भी शो में लगा रहे हैं। शार्लेट फ्लेयर के सैगमेंट के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था। बैकी लिंच की वापसी कब होगी ये किसी को नहीं पता। WWE SummerSlam में उनकी सरप्राइज एंट्री हो सकती हैं। मैच कार्ड में वो नहीं रहेंगी ये बात अब तय हो गई है। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का मैच तय माना जा रहा है। इसका जल्द ही ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया गया है। फैंस अब बैकी लिंच को रिंग में देखना चाहते हैं। सभी शोज में फैंस को उनकी वापसी की उम्मीदें रहती हैं। अभी तक बैकी लिंच की वापसी नहीं हुई और फैंस भी इस बात से काफी निराश हैं। WWE ने जरूर उनके लिए कोई बड़ा प्लान तैयार किया होगा। ये बात तो तय है कि जल्द से जल्द उनकी रिंग में वापसी होगी। अब ये मौका कब आएगा किसी को अभी तक नहीं पता।