CM Punk: WWE सर्वाइवर सीरीज: वॉरगेम्स (Survivor Series: WarGames 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में जो हुआ, वो चौंकाने वाला रहा। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) ने लगभग 9 साल बाद WWE में शानदार वापसी की थी। सभी को पता है कि विंस मैकमैहन (Vince McMahon) और पंक के रिश्ते सामान्य नहीं थे। अब उनकी वापसी से जुड़ी एक बैकस्टेज जानकारी सामने आई है।Survivor Series: WarGames 2023 खत्म होने के कुछ सेकेंड्स पहले पंक के थीम सॉन्ग ने सभी को चौंका दिया था। पंक ने साल 2014 में WWE को छोड़ दिया था। इसके बाद से उनकी और विंस मैकमैहन की अनबन बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। अब पंक के आने के बाद सभी यह जानना चाहते है कि उनकी वापसी के पीछे विंस मैकमैहन का कोई किरदार है, या नहीं। Wrestling Observer Radio के नए एपिसोड में दिग्गज जर्नलिस्ट डेव मैल्टज़र ने इस खबर पर अपडेट देते हुए कहा है कि सीएम पंक की वापसी के पीछे कंपनी के प्रेसिडेंट निक खान का निर्णय आखिरी था। चौंकाने वाली बात यह भी रही कि पूर्व WWE चैंपियन को वापस स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन का हिस्सा बनाने में ट्रिपल एच ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही Survivor Series 2023 में पंक को लाने के लिए निक खान से बात की थी। उन्होंने कहा,"आखिर में यह निक खान का निर्णय था। निक ने ही इसे फाइनल किया था। विंस मैकमैहन का इस चीज से कोई लेना-देना नहीं था। बेशक ट्रिपल एच का इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान था। यही दो लोग मुख्य थे।" View this post on Instagram Instagram PostCM Punk को WWE द्वारा साइन किए जाने का संभावित कारण सामने आयाAEW ने जिस तरह के विवाद के बाद सीएम पंक को रिलीज किया था, कई लोगों का मानना था कि वो अब रेसलिंग इंडस्ट्री में नहीं दिखेंगे। डेव मैल्टज़र ने WWE के द्वारा सीएम पंक को फिर से साइन करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा,"जो मुझे समझ में आ रहा है, यह उनमें से एक चीज हो सकती है। शुरुआत में "ना' ही था, जब तक कि कंपनी को यह नहीं लगा कि फैंस की डिमांड बहुत ज्यादा है। अगर कंपनी को लगेगा कि किसी चीज की बहुत ज्यादा डिमांड है, तब वो इस तरह की कंपनी नहीं बनना चाहेंगे, जो फैंस के खिलाफ काम करें। अंत में फैंस सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।" View this post on Instagram Instagram Post