WWE Survivor Series में Roman Reigns के नज़र नहीं आने की अफवाहों के बीच आई अच्छी खबर, प्लान्स में हो सकता है बदलाव?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) 4 नवंबर को सऊदी में होने वाले क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) प्रीमियम लाइव इवेंट में एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि यह ट्राइबल का इस साल का आखिरी मैच हो सकता है।

Ad
Ad

WWE Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस के साल के आखिरी मैच लड़ने की खबर रेसलिंग वर्ल्ड में आग की तरह फैली थी। Boozer 666 जो अपनी सटीक रिपोर्ट के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बताया है कि रेंस का WWE Survivor Series 2023 से दूर रहना स्थायी नहीं है। संभवतः अगर प्लान में कुछ बदलाव होता है, तब परिस्थितियां बदली हुई दिख सकती है।

भले ही हेड ऑफ द टेबल को वर्ल्ड चैंपियन बने हुए 1150 दिन से भी ज्यादा हो गए, लेकिन कई लोगों का मानना है कि वो दूसरे चैंपियंस की तुलना में बहुत कम प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं या चैंपियनशिप को डिफेंड करते हैं। इसके उलट सैथ रॉलिंस ने लगातार अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को कई मौकों पर डिफेंड किया है। हाल ही में सैथ ने ही WWE Survivor Series 2023 से ठीक एक दिन पहले होने वाले SmackDown का हिस्सा बनने की पुष्टि की थी

Ad

क्या WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns या Seth Rollins हारेंगे चैंपियनशिप?

WWE फैंस को सऊदी अरब में होने वाले स्पेशल इवेंट में दो शानदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच देखने मिलेंगे। रोमन रेंस, एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। वहीं, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस एक-दूसरे से भिड़ेंगे

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि रोमन रेंस अगले साल होने वाले WrestleMania 40 तक चैंपियन बने रह सकते हैं। सभी का यह मानना है कि रोमन सऊदी इवेंट के बाद भी चैंपियन बने रह सकते हैं। यह स्थिति सैथ रॉलिंस के साथ नहीं है। ड्रू बहुत ही मजबूत प्रतिद्वंदी हैं, जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए अपने इरादों को साफ कर चुके हैं। इसके अलावा डेमियन प्रीस्ट के MITB कॉन्ट्रैक्ट के कैश-इन का खतरा भी सैथ पर बना रहेगा। यह संभव है कि सऊदी में नया वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन फैंस को देखने मिलें।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications