दिग्गज Superstar के WWE छोड़ने और UFC में जाने की अफवाहों के बीच आया अपडेट, हुआ अहम खुलासा

..
WWE को जल्द ही लग सकता है बड़ा झटका
WWE को जल्द ही लग सकता है बड़ा झटका

Ronda Rousey: WWE फैंस के लिए इस हफ्ते की शुरूआत में एक बुरी खबर सामने आई है। पूर्व विमेंस चैंपियन रोंडा राउज़ी (Ronda Rousey) जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को छोड़कर फिर से एक बार UFC में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों के बीच बड़ा अपडेट आया है। बता दें कि रोंडा का MMA की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है।

Ad

रोंडा राउज़ी की ऑक्टागन में वापसी की अटकलें उस समय तेज हो गई, जब मौजूदा UFC फाइटर चेल्सी कैंडलर ने कहा कि उन्होंने राउज़ी के फिर से MMA में आने के बारे में सुना है। भले ही कई लोगों का मानना है कि रोंडा जल्द ही फिर से MMA फाइट करते हुए दिख सकती हैं लेकिन एरियल हेलवानी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राउज़ी फिलहाल UFC में फाइटर के रूप में वापसी नहीं करने का विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा,

"मुझे जो बताया गया है कि राउज़ी UFC में वापसी नहीं करने वाली हैं। हाल ही में शुरू हुई अफवाहों में कोई सत्यता नहीं हैं।"
Ad

इस बात में कोई शक नहीं है कि कि रोंडा राउज़ी MMA की दुनियाा का बहुत बड़ा नाम हैं। बता दें कि राउज़ी ने WWE में भी बेहतरीन सफलता हासिल की है। उन्होंने 2 बार SmackDown और 1 बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना होगा कि क्या रोंडा WWE छोड़कर UFC के केज में एक बार फिर आएंगी।

WWE SummerSlam 2023 में दो पूर्व UFC फाइटर्स के बीच हो सकता है बड़ा मुकाबला

WWE Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ डिफेंड कर रही थीं। मैच के अंत में शेना ने अपनी ही पार्टनर राउज़ी पर हमला कर दिया था, जिसके परिणाम स्वरूप मॉर्गन और राकेल ने टैग टाइटल्स पर कब्जा किया था।

कंपनी का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam है, जो 5 अगस्त को डेट्रॉइट में आयोजित होगा। दोनों ही पूर्व UFC फाइटर रह चुकी हैं, इसलिए दोनों एक-दूसरे के मूव्स से भी परिचित होंगी। संभवतः फैंस को समर के सबसे बड़े शो में दोनों UFC फाइटर्स के बीच बड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications