WWE Survivor Series WarGames में Roman Reigns को लगी चोट के बारे में आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए खुशखबरी?

..
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE मेगास्टार और मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) आखिरी बार सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) प्रीमियम लाइव इवेंट में वॉरगेम्स मैच (WarGames Match) में दिखाई दिए थे। मैच के दौरान हुए बोच के कारण ट्राइबल चीफ के इयरडम (कान का पर्दा) फट गया था। खैर, अब अगले हफ्ते उनकी वापसी होने वाली है।

Ad

दूसरी ओर पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) भी चोट का शिकार हो गए। इसलिए दोनों स्टार्स इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। हालांकि, रोमन रेंस की वापसी का ऐलान SmackDown में हो गया है। वो अगले हफ्ते अपना रिटर्न करते हुए दिखाई देंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रू मैकइंटायर क्रिसमस के बाद वापसी कर सकते हैं।

Ad

Wrestling Observer के डेव मैल्टज़र के अनुसार, रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के इयरडम में समस्या है। हालांकि, चोट बहुत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा,

"रोमन और ड्रू, Survivor Series WarGames में लगी इयरडम में चोट के कारण फिलहाल इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। यह थोड़े समय की बात है और दोनों जल्द ही वापसी कर सकते हैं। रेंस क्रिसमस के बाद किसी शो में नहीं दिखेंगे, यहां तक कि MSG में भी नहीं। मैकइंटायर इन शोज के लिए वापसी कर सकते हैं।"
youtube-cover
Ad

WWE Survivor Series WarGames में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर चोटिल हो गए थे

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थीं जिसमें बताया गया था कि केविन ओवेंस के बोच मूव के कारण हेड ऑफ द टेबल में इयरडम में चोट लग गई थी। बैकस्टेज खबरों की मानें तो मैच के बाद ट्राइबल चीफ इस बोच मूव से बिल्कुल भी खुश नही थे। हालांकि, बाद में चीजें सही हो गई। मैल्टज़र ने बताया कि ड्रू मैकइंटायर भी WarGames मैच में इसी चोट का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने पोर्टलैंड हाउस शो में भाग लिया था। उन्होंने कहा,

"Survivor Series WarGames में ड्रू भी चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने पोर्टलैंड हाउस शो में भाग लिया था। हालांकि, उनकी चोट का पता शो के बाद लगा। बाद में उन्होंने SmackDown शो से खुद को दूर कर लिया।"

रोमन रेंस अब रिटर्न करने वाले हैं और देखना होगा कि वो क्या खास चीज़ें करते हैं। साथ ही ड्रू मैकइंटायर भी कुछ एपिसोड्स बाद वापसी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications