WWE SmackDown में Bloodline की कहानी से दिग्गज हुए प्रभावित, दिया बड़ा बयान

WWE SmackDown, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bloodline,
WWE SmackDown में रोमन रेंस नए ब्लडलाइन पर दबदबा बनाने में नाकाम रहे हैं (Photo: WWE.com)

Legend Praises Bloodline Storyline: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी के बाद ब्लडलाइन की कहानी का रोमांच काफी बढ़ चुका है। दिग्गज इस फैक्शन की कहानी से प्रभावित दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इसकी तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मौजूदा समय में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ नया ब्लडलाइन तैयार कर लिया है। इस फैक्शन का मौजूदा समय में रोमन और जिमी उसो के साथ फिउड देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते WWE SmackDown में जे उसो की भी ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री देखने को मिली थी।

Ad

बता दें, सोलो ने ब्लू ब्रांड के हालिया एपिसोड की शुरूआत करते हुए रोमन रेंस को शो खत्म होने से पहले उन्हें एक्नॉलेज करने को कहा था। इसी सैगमेंट के दौरान मेन इवेंट जे ने नज़र आकर सिकोआ को फैमिली को नहीं तोड़ने के लिए कहा था। बिल एप्टर ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling के SmackTalk पर बात करते हुए कहा कि ब्लडलाइन सालों से ब्लू ब्रांड का मुख्य फोकस बनी हुई है। बिल ने इस चीज़ का जिक्र किया कि कैसे ब्लडलाइन की कहानी सालों बाद भी लोकप्रिय बनी हुई है और फैंस को अपने साथ बांधकर रखती हुई आई है। एप्टर ने कहा,

"आपको पता है कि यह कितने सालों से जारी है लेकिन फिर भी ब्लडलाइन SmackDown की मेन स्टोरीलाइन बनी हुई है। यह काफी शानदार है।"
youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस को सोलो सिकोआ की बात नहीं मानना पड़ा महंगा

जैसा कि हमने बताया कि सोलो सिकोआ इस हफ्ते WWE SmackDown में रोमन रेंस द्वारा उन्हें एक्नॉलेज करते हुए देखना चाहते थे। रोमन ने मेन इवेंट में सोलो को एक्नॉलेज भी किया। हालांकि, सिकोआ इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने रेंस को उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने को कहा। दिग्गज ने इससे साफ इंकार कर दिया था। जल्द ही, बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स ने जिमी उसो के साथ एरीना में एंट्री की जो कि उस वक्त धराशाई थे। इसके बाद रोमन रेंस का ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ ब्रॉल देखने को मिला। हील स्टार्स ने रोमन के अकेले होने का पूरा फायदा उठाया और उनपर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications