"मुझे विश्वास नहीं हो रहा है" - WWE SmackDown में रोमन रेंस पर हुए खतरनाक हमले के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE SmackDown, Roman Reigns, Solo Sikoa, Jacob Fatu, Bloodline,
क्या रोमन रेंस WWE SmackDown में नए ब्लडलाइन से बदला ले पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Bloodline Attacked Roman Reigns In SmackDown Fans Reaction: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड का एक बार फिर ब्लडलाइन के सैगमेंट के जरिए अंत हुआ। इस सैगमेंट के दौरान पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा पर हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी। हालांकि, जल्द ही जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने WWE में वापसी करते हुए रोमन की जबरदस्त पिटाई कर दी।

Ad

इस चीज़ में उनका बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स ने भी साथ दिया और रेंस को कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब भी दिया गया। अधिकतर फैंस को असली ट्राइबल चीफ पर हुआ अटैक पसंद नहीं आया है और उनका सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है।

WWE SmackDown में रोमन रेंस पर हुए खतरनाक हमले के बाद सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़:

Ad

(रोमन रेंस बात नहीं कर रहे हैं बल्कि पिछले तीन हफ्तों से 3 लोगों से फाइट करते हुए आ रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एंटरनेटिंग है।)

Ad

(द ब्लडलाइन? ट्राइबल चीफ के बिना वो लोग लकड़बग्घो के झुंड जैसे हैं। रोमन को चीज़ों को सही जगह लाने की जरूरत है और उन लोगों को दिखाने की जरूरत है कि एक असली लीडर किस तरह काम करता है।)

Ad

(मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है।)

Ad

(अभी भी जिमी का कोई अता-पता नहीं है। मैंने काफी लंबे समय बाद रोमन का इस तरह बुरा हाल होते हुए देखा है।)

Ad

(मुझे नहीं पता है कि वो लोग जिमी को हमसे छिपाकर क्यों रख रहे हैं। उनकी वापसी कराने के कई परफेक्ट मौके थे। वो रोमन की मदद कर सकते थे।)

Ad

(यह पुराना होता जा रहा है। मुझे लगा था कि रोमन के साथ नए मेंबर्स आएंगे लेकिन हफ्ते दर हफ्ते सोलो और उनका क्रू एक ही चीज़ कर रहा है। WWE को इसे बदलने की जरूरत है।)

Ad

(SmackDown इस वक्त एक निचले स्तर पर पहुंच चुका है। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन ठीक-ठाक है लेकिन यह शो के आखिरी 5 मिनट में देखने को मिलता है। रोमन का पिछले कुछ महीनों में हुई चीज़ों के बारे में बात नहीं करना मुझे अजीब लगता है। उम्मीद है कि जल्द ही इसमें सुधार देखने को मिलेगा।)

(यह काफी साधारण है। चीज़ें एक बार फिर प्रेडिक्टबेल होने लगी हैं।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications