Roman Reigns attacked on SmackDown: पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। एक बार फिर सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन के आगे वो बेबस दिखाई दिए और रिंग में उनकी हालत खराब हुई। रेंस के अलावा उनके कजिन जिमी उसो के ऊपर भी हमला देखने को मिला। View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown की शुरुआत सोलो सिकोआ ने की थी, जिसमें आईसी चैंपियन जे उसो का दखल देखने को मिला था। जे ने सोलो को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन उनके ऊपर इसका कोई फर्क पड़ा था। इस बीच सोलो सिकोआ ने अपने भाई को चेतावनी दी थी कि रोमन रेंस को उन्हें शो खत्म होने से पहले एक्नॉलेज करना होगा।मेन इवेंट में यह दोनों सुपरस्टार्स आमने-सामने आए थे। यहां रेंस ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से कहा था कि वो चीजें सही कर देंगे। इस बीच उन्होंने सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज भी किया। हालांकि, सोलो ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि रेंस को उन्हें अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करना होगा। रोमन ने पलटवार किया और सोलो ने बिना समय गंवाए अपने साथियों को बुलाया।टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू रिंग एंट्रैंस पर जिमी उसो को घसीटते हुए लेकर आए। सोलो ने भी रेंस पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन असली ट्राइबल चीफ ने उन्हें रिंग के बाहर किया। रोमन ने फिर टोंगा ब्रदर्स पर अटैक किया और जेकब फाटू पर क्लोथ्सलाइन हिट की। सोलो पर रेंस ने सुपरमैन पंच भी लगााय। उनका ध्यान उला फाला पर गया और जब वो इसे पहनने लगे, तभी सोलो ने उनके ऊपर लो ब्लो लगा दिया। View this post on Instagram Instagram Postयहां से नई ब्लडलाइन ने रेंस पर हमला कर दिया। जेकब फाटू ने पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन पर जंपिंग डीडीटी लगाया और फिर सोलो सिकोआ ने दो खतरनाक समोअन स्पाइक भी लगाए। नंबर्स गेम के आगे उनकी एक नहीं चली और पीट-पीटकर उन्हें लगातार दूसरे हफ्ते अधमरा किया गया।WWE में रोमन रेंस को मिलेगा क्या जे उसो का साथ?रोमन रेंस लगातार रिंग में बेबस दिखाई दे रहे हैं और वो चाहकर भी पलटवार नहीं कर पा रहे हैं। उनके साथ जिमी उसो हैं, लेकिन नंबर्स गेम के आगे इन दोनों की एक नहीं चल रही है। SmackDown में रोमन रेंस और जे उसो आमने-सामने आए, लेकिन साफ तौर पर दिखाई दिया कि उनके बीच चीजें सही नहीं है। हालांकि, रेंस को उला फाला वापस चाहिए तो उन्हें किसी भी तरह जे को अपने साथ लाना होगा। यह हो पाएगा या नहीं इसका पता तो आने वाले हफ्तों में चलेगा।