Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में द ब्लडलाइन (The Bloodline) को एक बड़ी जीत मिली। दरअसल, LWO फैक्शन के खिलाफ उनका टैग टीम मैच देखने को मिला था। दोनों ही टीमों ने मिलकर शानदार इन-रिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। अंत में द उसोज़ (The Usos) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के जबरदस्त तालमेल के कारण उनका पलड़ा भारी रहा।द उसोज़ और ब्लडलाइन ने शुरुआत से ही LWO के सैंटोस इस्कोबार, क्रूज डेल टोरो और जोआक्विन वाइल्ड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां वाइल्ड और टोरो ने लगातार हाई-फ्लाइंग मूव्स का प्रदर्शन किया। द उसोज़ ने भी सुपरकिक्स लगाकर प्रभावित किया। मैच में सोलो सिकोआ ने अपनी ताकत का जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@EscobarWWE is on fire! #WWERaw #WWE2112.@EscobarWWE is on fire! 🔥#WWERaw #WWE https://t.co/eMHhjLhaEFकई सारे नियरफॉल्स देखने को मिले और एक समय लगा कि LWO को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिल जाएगी। अंत में LWO के क्रूज डेल टोरो लीगल थे। इसी बीच सोलो सिकोआ ने क्रूज के टॉप रोप हाई-फ्लाइंग मूव के जवाब में समोअन स्पाइक लगाया। द उसोज़ ने इसके बाद आकर टोरो को 1D दिया। जे उसो ने LWO के इस मेंबर को पिन करके जीत दर्ज की। रोमन के भाइयों ने जीत के साथ बवाल मचाते हुए जलवा बिखेरा।WWE Raw में The Usos ने Roman Reigns को बड़ा मैच डेडिकेट करने की बात कहीद उसोज़ ने मैच के बाद प्रोमो कट किया। उन्होंने अपने ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल रन को लेकर बात की। इसी बीच उन्होंने बताया कि इतने लंबे टाइटल रन के दौरान एक बार उनसे गलती हो गई और वो टाइटल हार गए। दरअसल, वो WrestleMania 39 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से मिली हार को लेकर बात कर रहे थे।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_"This Friday, we'll become 9-time Tag Team Champions!" - @WWEUsos. #WWERaw #WWE329"This Friday, we'll become 9-time Tag Team Champions!" - @WWEUsos. ☝️#WWERaw #WWE https://t.co/3yzOeKBEDBद उसोज़ ने दावा किया कि SmackDown के अगले एपिसोड में वो फिर से टैग टीम चैंपियंस बनने में सफल रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपनी इस जीत को ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को डेडिकेट करेंगे। जे उसो की बैकस्टेज सैमी ज़ेन से मुलाकात हुई थी। इसी बीच ज़ेन ने उसो को समझाने की कोशिश की। बाद में जब उन्होंने जिमी उसो को इस बारे में बताया, तो वो नाराज हो गए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।