WWE में असली ब्लडलाइन मेंबर ने बताए अपने 3 फेवरेट मैच, Roman Reigns के खिलाफ ऐतिहासिक जीत भी शामिल

WWE
WWE सुपरस्टार की खास प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com)

Jey Uso Picks Top 3 Favorite Tag Team Matches: जे उसो ने WWE में खुद को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है। पिछला एक साल उनके लिए शानदार रहा। हालांकि, इससे पहले वो टैग टीम डिवीजन में काम करते थे। अपने भाई जिमी उसो के साथ द उसोज़ टीम में उन्होंने खूब वाहवाही लूटी और कारनामे किए। जे उसो (Jey Uso) ने सितंबर, 2024 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती थी। खैर हाल ही में जे ने WWE में अपने टॉप तीन टैग टीम मैचों को चुना।

Ad

जे उसो ने करीब एक दशक से भी अधिक समय टैग टीम डिवीजन में बिताया है। पिछले साल SummerSlam के बाद ही उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में चमकने का मौका मिला। अब वो रेड ब्रांड के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अभी तक वो कुछ धमाकेदार मुकाबले फैंस को दे चुके हैं। मौजूदा समय में वो Survivor Series 2024 की तैयारियों में जुटे हैं। इस शो में ब्लडलाइन WarGames मैच देखने को मिलेगा। रोमन रेंस की टीम का हिस्सा जे हैं।

Adrian Hernandez के साथ Unlikley पर एक इंटरव्यू में जे उसो ने अब तक के तीन पसंदीदा टैग टीम मैचों का खुलासा किया। उसो ने कहा

टॉप पर मैं रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ पिछले साल Money in the Bank में हुए टैग टीम मैच को रखूंगा। दूसरे पर वायट फैमिली के साथ साल 2014 में Battleground में हुए मुकाबले को रखूंगा। तीसरे नंबर पर SummerSlam 2022 में द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ हुआ मैच है।

youtube-cover
Ad

WWE Money in the Bank 2023 में हुआ था तगड़ा मैच

Money in the Bank 2023 में द उसोज़ का मुकाबला रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ हुआ था। ये मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा था। कंपनी ने इसका बिल्डअप भी शानदार अंदाज में किया था। अंत में जे उसो ने रोमन को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। WWE में 1294 दिन बाद रेंस पिन हुए थे। ये देखकर सभी फैंस चौंक गए थे। वहां से फिर SummerSlam 2023 में जे और रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच भी देखने को मिला था। जिमी उसो की वजह से जे को हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications