Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी देखने को मिलने वाली है। फैंस उन्हें देखने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इससे पहले द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सदस्य सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपने सगे भाई जे उसो (Jey Uso) को एक अहम संदेश दिया है। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। जिमी उसो फैक्शन से बाहर हो गए हैं लेकिन अभी जे को लेकर सवाल बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया है कि वो ब्लडलाइन के साथ रहेंगे, या खिलाफ नज़र आएंगे। अब रोमन रेंस अगले एपिसोड में नज़र आने ही वाले हैं, तो वो सीधा जे उसो से सवाल कर सकते हैं। इसी बीच सोलो सिकोआ ने अपने भाई जे उसो को मैसेज देते हुए एक तरह से सवाल किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए बवाल मचा दिया, जिसमें वो और जे उसो नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा "Blood in or blood out?" वो यहां पूछना चाह रहे हैं कि जे उसो फैक्शन में बने रहने वाले हैं, या इससे बाहर हैं। आप नीचे सोलो सिकोआ का यह ट्वीट देख सकते हैं:Solo@WWESoloSikoaBlood in or blood out?1173112WWE दिग्गज Roman Reigns लेंगे Jey Uso को लेकर अहम फैसलारोमन रेंस SmackDown में आने वाले हैं। पिछले हफ्ते पॉल हेमन ने जे उसो से किसी एक साइड को चुनने पर जवाब मांगा था और उन्हें अंत तक इसका जवाब नहीं मिला था। साथ ही जे ने बताया था कि अगर वो ब्लडलाइन में वापस आ गए, तो पॉल हेमन फैक्शन से बाहर हो जाएंगे। रोमन रेंस का जरूर इस चीज़ पर ध्यान गया होगा। SmackDown के अगले एपिसोड में आकर वो जे उसो को बुला सकते हैं। साथ ही उनसे अंतिम जवाब मांग सकते हैं। इस एपिसोड द्वारा रोमन के Money in the Bank में मैच को लेकर भी चीज़ें क्लियर हो सकती हैं। सभी के मन में सवाल है कि रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे, या एक टैग टीम मैच में नज़र आएंगे। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_#RomanReigns is and will be the only person to hold every version of The Universal Championship!3378316#RomanReigns is and will be the only person to hold every version of The Universal Championship! https://t.co/VfIYQZ1dEpWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।