WWE में Roman Reigns के भाई की हुंकार, वर्ल्ड चैंपियन की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें?

wwe
WWE SmackDown में सोलो सिकोआ का बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Says He Will Be Next In Undisputed WWE Title: WWE Bash in Berlin 2024 में 31 अगस्त को कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का कहना है कि वो इसके बाद टाइटल की कतार में खड़े होंगे। SmackDown के एपिसोड में उन्होंने हुंकार भर कर सभी को चौंका दिया।

Ad
Ad

SmackDown में टामा टोंगा और टांगा लोआ ने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की। मुकाबले से पहले ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ। सोलो सिकोआ बहुत ही जोश में अपने साथियों के साथ नज़र आए। फैंस ने रोमन रेंस की वापसी के चैंट्स भी लगाए। सोलो ने कहा कि रेंस शो में मौजूद नहीं हैं।

सोलो सिकोआ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो कोडी रोड्स और केविन ओवेंस मैच के विजेता का सामना करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने का दावा किया। वैसे मौजूदा समय में कोडी और केविन की राइवलरी देखने के लिए फैंस बिल्कुल भी उत्सुक नहीं हैं। दोनों एक-दूसरे के सहयोगी बनकर काम कर रहे हैं। ना ही इनके बीच अभी तक ब्रॉल देखने को मिला है।

सोलो सिकोआ ने इस बार कोडी रोड्स को सीधे चुनौती पेश नहीं की है। उन्होंने कहा कि वो Bash in Berlin 2024 के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए जाएंगे। जर्मनी में होने वाले इस प्रीमियम लाइव इवेंट में संभवत: कोडी अपने टाइटल को केविन ओवेंस के खिलाफ रिटेन कर लेंगे। ऐसा हुआ तो उसके बाद एक बार फिर सिकोआ और कोडी के बीच पंगा देखने को मिलेगा।

WWE SummerSlam 2024 में हुई थी सोलो सिकोआ की हार

पिछले महीने Money in the Bank इवेंट में ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन से हुआ था। मुकाबले में सिकोआ ने कोडी को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। इसके बाद दोनों के बीच SummerSlam 2024 के लिए टाइटल मैच का ऐलान हुआ।

SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स ने फैंस को अच्छा मैच दिया। मुकाबले में काफी बवाल भी मचा। अंत में रोमन रेंस ने वापसी करते हुए सोलो के ऊपर हमला किया। रेंस की वजह से उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications