WWE Elimination Chamber का सफल आयोजन हो गया। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के रूप में WWE को नया चैंपियन मिल गया। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने बिना मैच लड़े ही अपनी WWE चैंपियनशिप गंवा दी। बॉबी लैश्ले मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। अपनी WWE चैंपियनशिप खराब तरह से गंवाने के बाद बॉबी लैश्ले की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई। WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले की पहली प्रतिक्रिया सामने आईपिछले महीने Royal Rumble इवेंट में ब्रॉक लैसनर को हराकर बॉबी लैश्ले ने अपने करियर में दूसरी बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। Elimination Chamber इवेंट में बॉबी लैश्ले ने अपनी WWE चैंपियनशिप को रिडल, एजे स्टाइल्स, ब्रॉक लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड किया। इस चैंबर मैच की शुरूआत ऑस्टिन थ्योरी और सैथ रॉलिंस ने की थी। सैथ रॉलिंस ने ऑस्टिन थ्योरी को उठाकर बॉबी लैश्ले के चैंबर में फेंक दिया था। इस दौरान बॉबी लैश्ले कनकशन का शिकार हो गए। उनके शोल्डर में भी इंजरी आ गई थी। इसके बाद बॉबी लैश्ले मैच नहीं लड़ पाए और वो बैकस्टेज चले गए। ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद सभी सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करते हुए WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। लैश्ले ने अब सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। बॉबी लैश्ले ने प्रतिक्रिया के रूप में …….. कैप्शन दिया। लैश्ले ने ने साफ कर दिया कि शायद इस बात की उम्मीद उन्हें भी नहीं थी। Bobby Lashley@fightbobby……..9:34 AM · Feb 20, 202213237708…….. https://t.co/HAzUeuVJPB View this post on Instagram Instagram PostWWE ने बॉबी लैश्ले की इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा था कि उन्हें मेडिकल की सुविधा दी जा रही है। The Ringer Wrestling Show ने भी बॉबी लैश्ले को लेकर अपडेट दिया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि बॉबी लैश्ले के शोल्डर में इंजरी आ गई और वो अब चार महीने तक शायद रिंग में नजर नहीं आएंगे। लैश्ले को अब सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। अगर ऐसा हुआ तो फिर WrestleMania 38 से भी लैश्ले की छुट्टी हो जाएगी। WWE को भी इस चीज़ से काफी नुकसान होगा। बॉबी लैश्ले को पिछले एक साल में WWE ने अच्छा पुश दिया है। फैंस को भी बॉबी लैश्ले का ये WWE रन काफी अच्छा लग रहा है।