SummerSlam में गोल्डबर्ग को बुरी तरह हराने के बाद मौजूदा चैंपियन बॉबी लैश्ले ने पूरे WWE रोस्टर को दी खुली चुनौती

WWE SummerSlam में गोल्डबर्ग को बॉबी लैश्ले ने हराया था
WWE SummerSlam में गोल्डबर्ग को बॉबी लैश्ले ने हराया था

WWE रॉ (Raw) में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) की बादशाहत जारी है। समरस्लैम (SummerSlam) में गोल्डबर्ग (Goldberg) को हराने के बाद बॉबी लैश्ले ने ट्विटर के जरिए WWE रोस्टर को संदेश भेज दिया है। लैश्ले ने पूरे रोस्टर को चुनौती दे दी। लैश्ले ने इस दौरान गोल्डबर्ग का मजाक भी बनाया। गोल्डबर्ग के सिग्नेचर शब्दों का इस्तेमाल लैश्ले ने किया। लैश्ले ने ट्विटर के जरिए कहा Who’s next?।

Ad
Ad

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को अब कौन चुनौती देगा?

SummerSlam में बॉबी लैश्ले और गोल्डबर्ग के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। MVP ने इस मैच में गोल्डबर्ग के पैर पर सबसे पहले हमला किया। इसके बाद पूरे मैच में गोल्डबर्ग के पैर को बॉबी लैश्ले ने निशाना बनाया। हालत ये हो गई कि गोल्डबर्ग ने मैच बीच में छोड़ दिया। इसके बाद लैश्ले को विजेता घोषित कर दिया।

बॉबी लैश्ले मैच खत्म होने के बाद भी नहीं रूके और गोल्डबर्ग के पैर पर चेयर से हमला किया। गोल्डबर्ग के बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन लैश्ले ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया था। MVP ने बैकस्टेज में इसके बाद कहा कि लैश्ले अब रूकने वाले नहीं है। ये चीज अब दिख भी रही है। लैश्ले के सामने अभी तक कोई भी नहीं टिक पाया।

गोल्डबर्ग और लैश्ले के बीच मैच का इंतजार सभी को इस बार था। गोल्डबर्ग ने दावा किया था कि वो इस बार पूरी तरह तैयार होकर आए है। फैंस ने जो उम्मीद गोल्डबर्ग से की थी वो सफल साबित नहीं हुई। गोल्डबर्ग ने एक बार फिर फैंस को निराश किया। गोल्डबर्ग अब शायद WWE रिंग में नजर नहीं आएंगे। यहां से एक बात तय है कि आने वाले समय में गोल्डबर्ग के बेटे रिंग में नजर आ सकते हैं। इस बात के संकेत राइवलरी के दौरान मिल गए।

खैर रेड ब्रांड में इस हफ्ते सभी की नजरें बॉबी लैश्ले के ऊपर होंगी। लैश्ले ने पूरे रोस्टर को इस बार खुली चुनौती दे दी। अब देखना होगा कि लैश्ले को टक्कर कौन देता है। ब्रॉक लैसनर ने भी वापसी कर रेंस का सामना किया। यानी लैसनर अब ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे। फैंस को इस हफ्ते होने वाले रेड ब्रांड के शो का इंतजार रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications