पूर्व WWE चैंपियन का जल्द ही कंपनी के साथ सफर होगा खत्म? कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अपडेट आया सामने; फैंस के लिए बहुत बुरी खबर

Ujjaval
बॉबी लैश्ले के WWE कॉन्ट्रैक्ट पर अपडेट (Photo: WWE.com)
बॉबी लैश्ले के WWE कॉन्ट्रैक्ट पर अपडेट (Photo: WWE.com)

Bobby Lashley Contract Expiring Soon: बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। पिछले कुछ समय में उनके कॉन्ट्रैक्ट और WWE से जाने की संभावना को लेकर काफी बात सामने आई है। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि लैश्ले अन्य जगहों पर हाथ आजमाना चाहते हैं। इसी बीच उनके मौजूदा WWE कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने की तारीख सामने आ गई है।

Ad

Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बॉबी लैश्ले को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने पहले बताया था कि लैश्ले का कॉन्ट्रैक्ट कुछ हफ्तों में खत्म होने वाला है। अब उन्होंने नया अपडेट देते हुए यह चीज़ क्लियर की है कि लैश्ले इस हफ्ते के अंत के साथ फ्री एजेंट बन जाएंगे। अभी ऐसा लग रहा है कि उनकी शायद WWE में वापसी नहीं होगी। यह WWE फैंस के लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार लैश्ले के लिए WWE के पास कोई प्लान भी नहीं थे।

Ad

बॉबी लैश्ले के लिए WWE में दूसरा रन काफी अच्छा रहा। उन्होंने 2018 में वापसी की थी और इन 6 सालों में उन्होंने कई टाइटल जीते। वो WWE चैंपियन बनने में सफल रहे। इसके अलावा लैश्ले ने इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया। फैंस को हर्ट बिजनेस के साथ उनका काम काफी पसंद आया था।

क्या WWE से जाने के बाद बॉबी लैश्ले करेंगे AEW में डेब्यू?

WWE से जाने के बाद कई सारे स्टार्स ने AEW में कदम रखा है। बॉबी भी उसी राह पर जा सकते हैं। WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में होने के कारण ऑल माइटी की ऑल एलीट रेसलिंग से बात नहीं हुई है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में बॉबी फ्री एजेंट बन जाएंगे और इसके बाद शायद AEW के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत हो सकती है।

बॉबी लैश्ले जैसे खतरनाक स्टार को AEW में देखना जरूर खास होगा। लैश्ले का MMA में करियर काफी अच्छा रहा है। वो उसी राह पर चलते हुए आगे बढ़ सकते हैं। कुछ समय पहले लैश्ले के पूर्व साथी MVP ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का ऐलान किया और इंडिपेंडेंट सर्किट पर कदम रखा था। बॉबी भी उसी राह पर जा सकते हैं और GCW समेत कई अन्य प्रमोशन के लिए काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। साफ तौर पर पूर्व WWE चैंपियन के लिए कई सारे विकल्प हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications