Drew McIntyre: हॉल ऑफ फेमर बुकर टी (Booker T) ने हाल ही में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के WWE छोड़ने की अफवाहों पर टिप्पणी की। मैकइंटायर हाल ही में अपने नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चर्चा में आए थे।WWE में करीब सात साल बिताने के बाद मैकइंटायटर को जून 2014 में रिलीज कर दिया गया था। ये पहला रन उनका कुछ खास नहीं रहा। साल 2017 में उन्होंने फिर से WWE में वापसी की। तब से लेकर अब तक उन्होंने जबरदस्त काम किया। कंपनी के अब वो बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अपने करियर में वो दो बार WWE चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। साल 2020 उनके लिए अच्छा रहा था।मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट साल 2024 की शुरूआत में खत्म होगा। हाल ही में खबर सामने आई थी कि इसके बाद वो कंपनी छोड़ सकते हैं। Hall of Fame पॉडकास्ट पर बुकर टी ने इन अफवाहों पर बयान देते हुए कहा,हां मैंने सुना है कि ड्रू मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है और इसके बाद वो कंपनी छोड़ने वाले हैं। मुझे ये भी पता चला कि वो अन्य चीजों पर जाने के लिए कंपनी छोड़ रहे हैं। मुझे नहीं पता कि ये कितना सच है। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का हिस्सा वो नहीं है। ये बात कुछ अलग है और कुछ संकेत भी दे रही है। हो सकता है कि उन्होंने WWE से जाने के संकेत दे दिए। या फिर वो अब यहां नज़र नहीं आएंगे।क्या WWE रिंग में Drew McIntyre अब नज़र नहीं आएंगे?WrestleMania 39 में अंतिम बार WWE रिंग में एक्शन में ड्रू मैकइंटायर नज़र आए थे। इस शो में गुंथर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस और मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड किया था। शो में सभी सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंत में गुंथर ने अपने टाइटल को रिटेन किया।खैर अब देखना होगा कि मैकइंटायर को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा। वैसे उन्हें Raw में ड्राफ्ट किया गया है। अगर उन्होंने WWE छोड़ने का फैसला कर लिया है तो फिर ये बुरी खबर फैंस के लिए होगी।amy ✨@amyhay___3. Gunther vs Sheamus vs Drew McIntyre, WWE Wrestlemania 39 Night 1 (02.04.2023)Gunther's work is like the only reason I'd feel compelled to watch WWE today and for me this was the standout match in all of Wrestlemania. All 3 men delivered, matchup was fantastic.9$3WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।