Royal Rumble 2022 से पहले अंतिम WWE Raw में Brock Lesnar और Bobby Lashley मचाएंगे बवाल, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

WWE Raw में अगले हफ्ते फैंस को आएगा मजा
WWE Raw में अगले हफ्ते फैंस को आएगा मजा

WWE Royal Rumble 2022 का आयोजन 29 जनवरी को होगा। मैच कार्ड भी इस बार काफी तगड़ा लग रहा है। WWE ने अभी तक इस इवेंट के लिए तय किए गए मैचों को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 से पहले रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड अगले हफ्ते होगा। WWE ने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। Royal Rumble से पहले लैसनर और बॉबी लैश्ले का आमना-सामना रिंग में होगा। WWE ने लैसनर की वापसी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। काफी बवाल अगले हफ्ते इन दोनों के बीच सैगमेंट में देखने को मिलेगा।

Ad
Ad

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर नजर नहीं आए

Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच का इंतजार फैंस कई सालों से कर रहे हैं। बॉबी लैश्ले ने हमेशा लैसनर को मैच के लिए चुनौती दी। लैश्ले के लिए भी ये मैच उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। इस हफ्ते लैसनर रेड ब्रांड में नजर नहीं आए। पिछले हफ्ते जरूर रिंग में काफी बवाल देखने को मिला था।

पिछले हफ्ते लैसनर और लैश्ले के बीच ओपनिंग सैगमेंट बहुत ही शानदार रहा था। सभी को लगा था कि पॉल हेमन और MVP के बीच प्रोमो सैगमेंट होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन दोनों ने ज्यादा कुछ बात नहीं की। लैसनर का यहां पर अलग कैरेक्टर नजर आया था। लैसनर ने बॉबी लैश्ले का जमकर मजाक बनाया। लैश्ले भी ज्यादा कुछ लैसनर के सामने नहीं बोल पाए थे। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों के बीच एक्शन दिखेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए और ये सैगमेंट खत्म हो गया।

अब अगले हफ्ते जरूर फैंस को एक्शन इन दोनों के बीच देखने को मिल सकता है। बॉबी लैश्ले अपनी बेइज्जती का बदला ले सकते हैं। लैसनर को इस बार Royal Rumble 2022 में काफी बड़ी चुनौती मिलेगी। लैश्ले ने पिछले एक साल से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया और उन्होंने इसका फायदा उठाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications