WWE के 5 बड़े प्लान जिनसे ब्रॉक लैसनर सहमत नहीं थे

Ankit
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने सरप्राइज एंट्री कर सभी फैंस को चौंका दिया था
WWE SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने सरप्राइज एंट्री कर सभी फैंस को चौंका दिया था

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) सबसे बड़ा नाम हैं। WWE में रहते हुए ब्रॉक लैसनर ने अपने परफॉर्मेंस से एक से बढ़कर एक मैच दिए हैं। अपने डेब्यू से लेकर अबतक फैंस ने उनका हर मैच पसंद किया है। WWE के साथ साथ ब्रॉक लैसनर UFC में लड़ चुके हैं।

Ad

ब्रॉक लैसनर ने WWE में द रॉक, ट्रिपल एच, जॉन सीना (John Cena), रोमन रेंस (Roman Reigns) और द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों के साथ फ्यूड किया और उसको सफल बनाया है। इसमें कहना गलत नहीं होगा कि WWE ने ब्रॉक लैसनर को बनाने में कड़ी मेहनत की और कई सारे शानदार प्लान को अंजाम दिया।

हालांकि कुछ प्लांस ऐसे भी थे जिनसे ब्रॉक लैसनर WWE से सहमत नहीं थे। तो यहां हम आपको बताते हैं उन पांच प्लान के बारे में जिससे ब्रॉक लैसनर खुश नहीं थे।

5- ब्रॉक लैसनर नहीं तोड़ना चाहते थे अंडरटेकर की स्ट्रीक

Ad

WWE में अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी थी। हालांकि ब्रॉक लैसनर ने इस प्लान के लिए इंकार कर दिया था। इस बात का खुलासा WWE के पूर्व कमेंटेटर जिम रॉस ने शॉन माइकल्स के सवाल जवाब में किया था। उन्होंने बताया कि ब्रॉक लैसनर ने ग्रेंड स्टेज पर अंडरटेकर की स्ट्रीक को ब्रेक करने के लिए मना कर दिया था।

Ad

बता दें कि WrestleMania 30 में लैसनर और अंडरटेकर का मैच हुआ था। इस मैच को ब्रॉक लैसनर ने जीत लिया था और टेकर की 21 जीत की स्ट्रीक को तोड़ दिया था। इस मैच से पहले टेकर 21 मैच ग्रेंड स्टेज पर जीत चुके थे। WWE को अंडरटेकर ने खुद कहा था कि ब्रॉक लैसनर को उनकी स्ट्रीक तोड़नी चाहिए। हालांकि जब ब्रॉक लैसनर को जब इस बार की खबर लगी तो उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने इस प्लान को मान लिया।

4- ब्रॉक लैसनर WrestleMania 35 में अपने मैच की पॉजिशन से खुश नहीं थे

Ad

ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच मैच WrestleMania 35 में हुआ था। माना जा रहा था कि मेन इवेंट में ये मैच होगा लेकिन अंतिम पलों में आखिरी मैच से इसे पहले पॉजिशन पर कर दिया गया। इस बात से ब्रॉक लैसनर काफी खफा हो गए थे। कुछ वक्त बाद सैथ रॉलिंस ने खुलासा किया था कि अंतिम पलों में उन्हें बोला गया कि वो सबसे पहले लड़ने जाएंगे।

Ad

3- ब्रॉक लैसनर साउथ अफ्रीका में बॉब हॉली से नहीं लड़ना चाहते थे

Ad

ब्रॉक लैसनर ने बॉब हॉली यानी हार्डकोर हॉली को 2004 की Royal Rumble में छह मिनट के अंदर हरा दिया और चैंपियनशिप को रिटेन किया था। इसके चार हफ्तों बाद साउथ अफ्रीका के लाइव इवेंट में फिर से ब्रॉक लैसनर की जीत हुई थी लेकिन वो इस मैच को लड़ना नहीं चाहते थे।

2- ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 32 में अपनी बुकिंग का विरोध किया था

Ad

ब्रॉक लैसनर और डीन एम्ब्रोज का मैच WrestleMania 32 में हुआ था। हालांकि इस मैच को सबसे ज्यादा बकवास मुकाबला करार दिया गया था। ये मैच एक स्ट्रीट फाइट थी जिसको ब्रॉक लैसनर ने मना कर दिया था लेकिन WWE इस मैच को चाहता था। अंत में यह मुकाबला हुआ था और इसे लैसनर ने ही जीता था।

1- ब्रॉक लैसनर 2018 के SummerSlam के अंत से खुश नहीं थे

ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस ने SummerSlam के मेन इवेंट में हरा दिया था। मैच के आखिरी में देखा गया था कि रोमन रेंस ने लैसनर को तब स्पीयर मारा जब ब्रॉन स्ट्रोमैन रिंग साइड पर मैच में दखल देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि ब्रॉक लैसनर इस मैच के अंत से खुश नहीं थे और वो बिल्कुल भी सहमत नहीं थे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications