7 फुट 3 इंच लंबे जायंट के सामने WWE दिग्गज Brock Lesnar की हालत हुई खराब, 2 झटके में किया रिंग से बाहर

Pankaj
WWE Raw में हुआ शानदार सैगमेंट
WWE Raw में हुआ शानदार सैगमेंट

Brock Lesnar: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस बार नज़र आए लेकिन कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए। ओमोस (Omos) और उनके सैगमेंट का ऐलान पहले ही कर दिया था। इस हफ्ते ओमोस और MVP ने पहले एंट्री की। MVP ने लैसनर को लेकर बात रखी। हालांकि वो ज्यादा कुछ बोल नहीं पाए।

Ad

ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद धमाकेदार एंट्री रिंग में की। सभी को लगा था कि बवाल मचेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फैंस ने ब्रॉक को बहुत चीयर किया। MVP उनसे डर रहे थे। ब्रॉक ने इसके बाद मजाकिया अंदाज में ओमोस की हाइट देखी। ओमोस ने भी अपना पंजा दिखाया और इसके बाद ब्रॉक से हाथ मिलाया।

ओमोस ने ब्रॉक का हाथ नहीं छोड़ा। लैसनर ने इसके बाद उनके पांव पर मारा। उन्होंने ओमोस को सुपलेक्स लगाने की कोशिश की। ओमोस ने उन्हें हाथ से पीछे की तरफ धकेल दिया। ओमोस ने इसके बाद लैसनर को रिंग के बाहर फेंक दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

लैसनर भी चौंक गए थे। वो थोड़ा डरे हुए जैसे भी लगे। रेफरी और ऑफिशियल्स भी इसके बाद बाहर आ गए थे। हालांकि फिर कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला।

Ad
Ad

क्या WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर की हालत खराब होगी?

WrestleMania 39 में ओमोस और लैसनर के बीच मुकाबला होगा। इस मैच का ऐलान कुछ हफ्ते पहले कर दिया गया था। यहां से एक बात समझ आ रही है कि ब्रॉक के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होगा। ओमोस की हाइट बहुत लंबी है। सवाल ये है कि वो सुपलेक्स और एफ-5 ओमोस को कैसे लगाएंगे। फैंस के बीच भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत मजेदार होंगे। लैसनर जरूर कुछ प्लान बनाकर ओमोस का सामना करेंगे। फैंस इस मैच से खुश नहीं है। लैसनर का मुकाबला सभी गुंथर के साथ देखना चाहते थे। हालांकि कंपनी ने इस मैच पर फिलहाल पानी फेर दिया है। अब देखना होगा कि लैसनर और ओमोस की राइवलरी में आगे क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications