WWE SummerSlam के खत्म होने के बाद Brock Lesnar ने फैंस का जीता दिल, देखें वीडियो

Ujjaval
WWE SummerSlam के बाद ब्रॉक लैसनर को फैंस ने धन्यवाद कहा
WWE SummerSlam के बाद ब्रॉक लैसनर को फैंस ने धन्यवाद कहा

SummerSlam: WWE SummerSlam 2022 इवेंट धमाकेदार रहा और शो खत्म होने के बाद की एक शानदार क्लिप सामने आई है। दरअसल, ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) समरस्लैम (SummerSlam) खत्म होने के बाद रिंग पर चढ़ गए और फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

Ad

WWE SummerSlam के ऑफ एयर जाने के बाद की वीडियो सामने आई

SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। असल में यह मैच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए देखने को मिला था। दोनों स्टार्स का यह मुकाबला काफी खतरानक रहा है और उन्होंने अंत तक एक-दूसरे की हालत खराब कर दी।

Ad

मैच को हर तरीके से देखने लायक बनाने की कोशिश की गई। दोनों दिग्गजों ने मैच में स्टील चेयर्स और टेबल्स का बढ़िया तरह से उपयोग किया। बीच में थ्योरी ने कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने का प्रयास भी किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। अंत में द उसोज़ ने इंटरफेयर किया लेकिन फिर भी रोमन के लिए ब्रॉक लैसनर को 10 काउंट तक नीचे रख पाना मुश्किल हो रहा था।

अंत में रोमन रेंस ने ब्रॉक का बुरा हाल किया। साथ ही उनपर टेबल का एक हिस्सा, चेयर्स, स्टील स्टेप्स और अन्य चीज़ें रख दी। साथ ही रोमन खुद उनपर खड़े हो गए और इसी कारण द बीस्ट 10 काउंट तक खड़े नहीं हो पाए। ट्राइबल चीफ को जीत मिली और उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन किया।

इसी दौरान मेडिकल टीम ने ब्रॉक लैसनर को रिंगसाइड पर चेक किया था। इसी साथ शो का अंत हो गया। हालांकि, फैंस ने वीडियो रिकॉर्ड की है। इन वीडियोस में दिखाया गया है कि ब्रॉक लैसनर ने टूटी हुई रिंग में एंट्री की। वो रिंग के शीर्ष स्थान पर गए और अपनी काऊबॉय हाइट को उठाया। फैंस की ओर से उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। बाद में वो टॉप पर ही बैठ गए और फिर द बीस्ट का थीम सॉन्ग बजा। वो इसके साथ ही बैकस्टेज चले गए

आप नीचे पूरा वीडियो देख सकते हैं:

Ad
Ad
Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications