WWE में Brock Lesnar फिर विवादों में फंसे, वापसी के रास्ते बंद, बुरी खबर के बाद करियर हुआ खत्म?

WWE
दिग्गज को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Return Disappointing Report: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की मुश्किलें कम होती हुई नज़र नहीं आ रही हैं। पिछले साल WWE के पूर्व कर्मचारी जेनल ग्रांट ने विंस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें चेयरमैन पद से हटना पड़ा था। जांच के दौरान ब्रॉक का नाम भी सामने आया था। कंपनी ने फिर उनसे भी दूरी बना ली थी। अब लगा था कि मामला ठीक हो गया तो इस बीच एक और नया मोड़ सामने आ गया है, जिसके बाद लैसनर का WWE करियर खत्म होता हुआ दिख रहा है।

Ad

आपको बता दें जेनल ग्रांट के वकीलों ने विंस मैकमैहन, जॉन लैरिनाइट्स और WWE के खिलाफ शिकायत में संशोधन के लिए एक खास प्रस्ताव जारी किया है। इसमें मैकमैहन द्वारा ग्रांट के साथ गलत व्यवहार को लेकर कुछ नई डीटेल सामने आई हैं। बड़ी बात ये है कि शिकायत में अब ब्रॉक लैसनर का नाम भी ऑफिशियल तौर पर सामने आ गया है। विवादों में एक बार फिर वो फंस चुके हैं। Fightful Select के Sean Ross Sapp ने अपने X अकाउंट पर इस मामले को लेकर पूरी जानकारी दी है।

Ad

ऐसा लग रहा है कि जेनल ग्रांट विवाद से ब्रॉक लैसनर को अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला है। इस शिकायत के बाद तो अब और बवाल हो जाएगा। आगे जाकर कुछ नए आरोप भी सामने आ सकते हैं। Royal Rumble 2025 काफी नजदीक है। सभी उम्मीद कर रहे थे कि शो में लैसनर की वापसी होगी लेकिन अब ये मुमकिन नहीं लग रहा है। WWE ने उनके लिए जो भी प्लान बनाए होंगे वो अब शायद रद्द कर दिए जाएंगे। ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि द बीस्ट के मौजूदा समय में वापसी के रास्ते बंद हो चुके हैं।

WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर ने लड़ा था मैच

SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। मैच बहुत जबरदस्त रहा और अंत में कोडी ने जीत हासिल की। इसके बाद से WWE टीवी पर द बीस्ट नज़र नहीं आए। उनकी वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को बुरी खबर सुनकर जरूर धक्का लगा होगा। देखना होगा कि इस मामले में आगे उन्हें लेकर क्या अपडेट सामने आता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications