WWE Night of Champions 2023 में Cody Rhodes को घातक स्थिति में हराने के बाद Brock Lesnar की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE Night of Champions 2023 में हुआ धमाकेदार मुकाबला
WWE Night of Champions 2023 में हुआ धमाकेदार मुकाबला

Brock Lesnar: WWE Night of Champions 2023 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ था। फैंस को इस मैच में बहुत मजा आया। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच बहुत ही भयानक मैच था। अंत में लैसनर ने जीत हासिल की। खैर द बीस्ट की अब खास प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

दोनों के बीच अब दो मुकाबले हो चुके हैं और मामला 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है। रोड्स इस मुकाबले में टूटे हुए हाथ के साथ उतरे थे। लगा था कि वो ज्यादा देर इस मुकाबले में नहीं टिक पाएंगे लेकिन ऐसा नहींं हुआ। उन्होंने लैसनर को अच्छी टक्कर दी और उनकी हालत खराब की। लैसनर ने उनके टूटे हुए हाथ को निशाना बनाया। बीस्ट ने पहले उन्हें किमुरा लॉक लगाया। जैसे-तैसे कोडी ने अपने आप को बचाया। दूसरी बार भी लैसनर ने उन्हें किमुरा लॉक लगाया लेकिन इस बार कोडी नहीं बच पाए। टेक्निकल सबमिशन के जरिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ने कोडी रोड्स को छह शब्दों में प्रतिक्रिया दी और Have a good flight home Cody कहा।

Ad

WWE Raw में Brock Lesnar ने मचाया था बवाल

Backlash 2023 में भी इन दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। वहां पर कोडी रोड्स ने जीत हासिल की थी। इस बार लैसनर की जीत हुई। अब देखना होगा कि दोनों की राइवलरी आगे बढ़ेगी या नहीं। लैसनर ने इस हफ्ते Raw के एपिसोड में रोड्स का हाथ तोड़ दिया था। इसके बाद लगा था कि कोडी मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

कोडी रोड्स को ट्रिपल एच ने भी समझाया था। हालांकि उन्होंने बात नहीं मानी और मैच में उतरने का फैसला लिया था। मुकाबला लैसनर ने जीता लेकिन दिल कोडी रोड्स ने फैंस का दिल जीता। टूटे हुए हाथ के साथ उन्होंने बीस्ट को अच्छी चुनौती दी। शायद खुद लैसनर ने भी इसके बारे में नहीं सोचा होगा। अब देखना होगा कि WWE का इन दोनों के लिए अगला प्लान क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications