WWE ने Brock Lesnar की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, Raw में हुए अटैक का बदला लेकर मचाएंगे बवाल

Pankaj
WWE Raw में अगले हफ्ते आएगा मजा
WWE Raw में अगले हफ्ते आएगा मजा

Brock Lesnar: WWE Raw में अगले हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) वापसी करेंगे। पिछले हफ्ते वो रेड ब्रांड में आए थे। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने कोडी कटर लगाकर उनकी हालत खराब कर दी थी।

Ad
Ad

कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी में अब मजा आ रहा है। इस हफ्ते कोडी रोड्स ने कहा कि अगले हफ्ते WWE Raw में लैसनर नज़र आएंगे। साथ ही उन्होंने द बीस्ट को WWE SummerSlam 2023 में रबर मैच के लिए चुनौती पेश की। अब अगले हफ्ते लैसनर आएंगे तो फिर वो उनकी चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं। कंपनी ने भी दोनों के लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा।

WWE WrestleMania 39 के बाद लैसनर और कोडी के बीच राइवलरी शुरू हुई थी। लैसनर ने कोडी के ऊपर अचानक अटैक कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच Backlash में पहला मुकाबला हुआ था। वहां पर कोडी ने जीत हासिल की थी। सऊदी अरब में हुए WWE Night of Champions में दोनों के बीच दूसरा मुकाबला हुआ था। वहां पर लैसनर ने जीत हासिल की थी।

WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का होगा बड़ा मैच

ये बात तय लग रही है कि WWE SummerSlam 2023 में दोनों के बीच तीसरा मुकाबला होगा। इस मुकाबले में कंपनी द्वारा कुछ ना कुछ नई शर्त जोड़ी जा सकती है। खैर अब देखना होगा कि लैसनर अगले हफ्ते आकर क्या बवाल मचाएंगे। कोडी रोड्स की हालत वो खराब कर सकते हैं।

ब्रॉक लैसनर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। फेस के रूप में उन्होंने अच्छा काम किया। रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही। अब कोडी के साथ वो सही काम कर रहे हैं। उनका मौजूदा कैरेक्टर भी फैंस को बहुत पसंद आता है।

कोडी रोड्स के लिए ये साल अभी तक अच्छा रहा है। शुरूआत में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद मेनिया में उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला लड़ा था। हालांकि वो टाइटल जीतने में नाकाम रहे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications