Brock Lesnar Return Update: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स के बीच तगड़ा मैच हुआ था। वहां पर लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहींं आए हैं। WrestleMania 41 नजदीक है तो अब उनकी वापसी को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं। फैंस उन्हें जल्द से जल्द रिंग में देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, एक बुरी खबर उन्हें लेकर आ रही है।
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी रोड्स ने शानदार प्रोमो दिया। कोडी ने अपने WrestleMania 41 प्रतिद्वंदी जॉन सीना के ऊपर निशाना साधा। इस दौरान कोडी ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का जिक्र भी किया। कोडी ने कहा कि वो रिंग के अंदर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि लड़ते हैं। रोड्स ने कहा कि ये बात उन्होंने रोमन और ब्रॉक को भी कही थी। लैसनर का नाम लिया गया तो अब सभी सोच रहे हैं कि वो मेगा इवेंट में आ सकते हैं।
Fightful की रिपोर्ट के अनुसार SmackDown में ब्रॉक लैसनर का जिक्र होने के बावजूद उन्हें वापस लाने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है और ना ही इस बार कोई विचार किया गया है। इस खबर से जरूर फैंस का दिल टूटेगा। WrestleMania 41 में तो शायद लैसनर का आना फिलहाल संभव नहीं लग रहा है।
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिया था बड़ा बयान
ट्रिपल एच ने कुछ समय पहले ब्रॉक लैसनर को लेकर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ब्रॉक कंपनी के साथ बने हुए हैं। द गेम ने बताया कि उनकी वापसी उनके ऊपर ही निर्भर करती है। ये बात सुनकर जरूर फैंस को अच्छा लगा था। कुछ समय पहले जेनेल ग्रांट केस में उनका ऑफिशियल तौर पर नाम सामने आ गया था। अब ऐसा लग रहा है कि जब उन्हें इस मामले में हरी झंडी मिलेगी तभी वो वापसी कर पाएंगे। SummerSlam 2025 में भी लैसनर का जलवा दिख सकता है। हो सकता है कि वो उस समय वापसी कर लें। लैसनर का गुंथर के खिलाफ भी ड्रीम मैच बचा हुआ है। WWE ने जरूर इसे लेकर भी बड़ा प्लान बनाया होगा।