'Solo Sikoa को...'- WWE रिंग में Roman Reigns को तहस-नहस करने के बाद Bronson Reed ने तोड़ी चुप्पी

WWE
WWE सुपरस्टार ने भरी हुंकार (Photo: WWE.com)

Bronson Reed Breaks Silence After Destroying Roman Reigns: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। ब्लडलाइन की कहानी आगे बढ़ी। मजेदार बात ये है कि ब्रॉन्सन रीड ने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ज्वाइन कर ली है। उन्होंने ब्लू ब्रांड में आकर खूब बवाल मचाया। उनकी वजह से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके साथियों की हालत खराब हो गई। बाद में सिकोआ ने ये भी कंफर्म किया कि Survivor Series में होने वाले WarGames मैच में उनकी टीम के 5वें सदस्य रीड होंगे। खैर असली ब्लडलाइन का बुरा हाल करने के बाद रीड की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

ब्रॉन्सन रीड पिछले कुछ महीनों से रेड ब्रांड में शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को तगड़े मॉन्स्टर के रूप में स्थापित कर लिया है। सैथ रॉलिंस के साथ भी उनकी राइवलरी अच्छी चल रही है। रीड ने रेसलिंग जगत को तब चौंका दिया जब वो SmackDown का लेटेस्ट शो में आए और रोमन रेंस के ऊपर हमला किया। इस चीज की उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। रीड काफी गुस्से में थे और उन्होंने असली ब्लडलाइन को तहस-नहस कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने अब अपनी तुप्पी भी तोड़ी है। रीड ने सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज किया। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा,

मैंने तुमसे कहा था। मैं उस स्पॉटलाइट के लिए आ रहा हूं। Raw, Smackdown, मैं सब ले लूंगा। मैं जो चाहता हूं वो करता हूं। मैं सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करता हूं। इसके अलावा इसे AFAKASI भी कहा जाता है।
Ad

WWE Survivor Series 2024 में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

मौजूदा मोमेंटम के हिसाब से देखा जाए तो नई ब्लडलाइन काफी मजबूत लग रही है। जेकब फाटू और ब्रॉन्सन रीड से निपटना रोमन रेंस और उनके साथियों के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। रोमन की टीम का 5वां सदस्य कौन होगा ये भी सबसे बड़ा सवाल है। इस पर भी सभी की नज़रें टिकी हैं। WarGames मैच में जीत हासिल करने के लिए रेंस को काफी मजबूती दिखानी पड़ेगी। अब देखना होगा कि आगे जाकर किसका पलड़ा भारी रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications