Roman Reigns की खूंखार रेसलर ने की हालत खराब, WWE SmackDown में असली ब्लडलाइन के उड़े होश

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस पर हुआ हमला (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस पर हुआ हमला (Photo: WWE.com)

Bronson Reed & New Bloodline Attack Roman Reigns: WWE SmackDown में रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके साथियों पर बुरी तरह हमला हुआ। नए और असली ब्लडलाइन (OG Bloodline), दोनों को ही WarGames मैच के लिए पांचवें सदस्य की तलाश थी। सोलो सिकोआ को अपने लिए एक तगड़ा सदस्य मिल गया है, जो खतरनाक अंदाज से चीजों को पूरी तरह से बदल सकता है। यह और कोई नहीं, बल्कि ब्रॉन्सन रीड हैं। उन्होंने SmackDown में रोमन पर बुरी तरह से हमला किया।

Ad

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस का बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला, जहां सैमी ज़ेन ने उन्हें बताया कि Raw-SmackDown में कोई भी उन्हें पांचवें सदस्य के रूप में नहीं मिल पाया है। सोलो सिकोआ ने अपने ब्लडलाइन के साथ रिंग में एंट्री की और रोमन रेंस भी अपने ग्रुप के साथ यहां पर आए। दोनों टीमों के बीच यहां पर ब्रॉल देखने को मिला।

Ad

टोंगा ब्रदर्स को हमेशा की तरह हालत खराब हुई और रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को बचाते हुए सोलो सिकोआ पर स्पीयर लगा दिया। इसके बाद जेकब फाटू और रोमन रेंस का रिंग में कंफ्रंटेशन देखने को मिला। इसी बीच खूंखार स्टार ब्रॉन्सन रीड ने अचानक एंट्री की और रोमन रेंस पर पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने जेकब फाटू के साथ मिलकर रेंस को धराशाई किया।

असली ब्लडलाइन ने फाइटबैक करने की कोशिश की लेकिन नंबर्स गेम उनके खिलाफ रहा। रोमन रेंस ने वापसी करके टोंगा ब्रदर्स का रिंगसाइड पर हाल बेहाल कर दिया। उन्होंने रिंग में आकर जेकब और ब्रॉन्सन पर भी सुपरमैन पंच लगाया। अचानक सोलो सिकोआ ने एंट्री की और रोमन को समोअन स्पाइक दे दिया। इसके बाद जेकब फाटू ने टॉप रोप मूनसॉल्ट और ब्रॉन्सन रीड ने सुनामी मूव द्वारा रोमन को पूरी तरह से धराशाई कर दिया। ऑफिशियल्स को आकर उन्हें रोकना पड़ा। हील स्टार्स ने नए ब्लडलाइन के होश उड़ा दिए।

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को कॉल लगाने का किया प्रयास

बैकस्टेज सैगमेंट और ब्रॉल में हालत खराब होने के बाद जे उसो ने रोमन रेंस को किसी को कॉल करने के लिए कहा। रोमन ने दो बार बोले जाने के बाद आखिर बात सुन ली और SmackDown के अंत में वाइजमैन पॉल हेमन को कॉल किया। हालांकि, हेमन का नंबर आउट ऑफ सर्विस है। ऐसा लग रहा है कि पॉल ने अपना नंबर बदल लिया है और यह चीज रोमन रेंस को भी पता नहीं है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications