Wrestlers Rhea Ripley Dated: रिया रिप्ली (Rhea Ripley) WWE में मौजूदा समय में सबसे लोकप्रिय रेसलर्स में से एक बन चुकी हैं। रिया के अनोखे लुक का उनके फेमस होने के बीच बड़ा हाथ रहा है। रिप्ली WWE में अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वो रोड टू WrestleMania के इस खास समय में विमेंस वर्ल्ड टाइटल हारने की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं। अगर मामी की निजी जिंदगी की बात की जाए तो वो मौजूदा समय में शादीशुदा हैं। हालांकि, पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन शादी से पहले कई लोगों की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 रेसलर्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली डेट कर चुकी हैं।4- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली अतीत में डेन डेविस नाम के रेसलर को डेट कर चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर की शुरूआत अपने देश के प्रमोशन Riot City Wrestling के जरिए की थी। रिया की इस कंपनी में रेसलर डेन डेविस से मुलाकात हुई थी। रिया-डेन के रिश्ते की शुरुआत दोस्तों के रूप में हुई थी और आगे चलकर ये दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि, इन दोनों सुपरस्टार्स का रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाया था और पहली एनिवर्सरी के बाद ये दोनों अलग हो गए थे।3- जैट आर्मस्ट्रॉन्ग की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली, डेन डेविस के साथ रिलेशनशिप खत्म होने के बाद रेसलर जैट आर्मस्ट्रॉन्ग की गर्लफ्रेंड बन गई थीं। बता दें, जैट उम्र में रिया से 10 साल बड़े हैं। रिप्ली ने साल 2016 में जैट के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनके साथ रिश्ते की पुष्टि कर दी थी। मामी WWE जॉइन करने के कई महीनों बाद तक आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद रिया रिप्ली के जैट आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ रिश्ते का साल 2018 की शुरूआत में आखिरकार अंत हो गया था।2- WWE की पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली असल जिंदगी में डेमेट्री जैक्सन को डेट कर चुकी हैंरिया रिप्ली के जैट आर्मस्ट्रॉन्ग के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद डेमेट्री जैक्सन उनकी जिंदगी में आए। बता दें, रिया की डेमेट्री से सबसे पहले साल 2019 में जिम में मुलाकात हुई थी। इसके बाद ही इन दोनों रेसलर्स ने रिलेशनशिप में आने का फैसला किया था। जैक्सन को रिप्ली के साथ रिलेशनशिप के दौरान AEW Dark के अलावा WWE के 205 Live शो में भी कम्पीट करने का मौका मिला था। रिया रिप्ली और जैक्सन कई सालों तक साथ रहने के बाद आखिरकार साल 2022 में अलग हो गए थे।1- WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली की बडी मैथ्यूज से शादी हो चुकी है View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली, डेमेट्री जैक्सन के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद बडी मैथ्यूज के साथ रिलेशनशिप में आ गईं थी। रिया और बडी ने एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अगस्त 2023 में सगाई कर ली थी। वहीं, जून 2024 में ये दोनों सुपरस्टार्स आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। बता दें, रिप्ली जहां मौजूदा समय में WWE में परफॉर्म कर रही हैं, वहीं, मैथ्यूज AEW का हिस्सा बने हुए हैं। बडी मैथ्यूज को भी अतीत में WWE में परफॉर्म करने का मौका मिला था और उन्हें जून 2021 में कंपनी से निकाल दिया गया था।