रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ मदद के लिए सिजेरो को मिला फेमस WWE सुपरस्टार का साथ, दिया बड़ा ऑफर

WWE
WWE

WWE सुपरस्टार शेन थॉर्न (Shane Thorne) जिन्हें स्लैपजैक (SLAPJACK) के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने WrestleMania Backlash में हार के बाद सिजेरो (Cesaro) पर हुए हमले को लेकर सिजेरो को बैक-अप देने की पेशकश की है।

Ad

WrestleMania Backlash पे-पर-व्यू के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने सिजेरो को हराकर अपना टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन किया, लेकिन इसके बाद सैथ रॉलिंस जिन्हें सिजेरो ने लगातार पिछले दो मैचों में हराया है, उन्होंने सिजेरो पर बुरी तरह हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: 6 स्टोरीलाइन जिन्होंने WWE सुपरस्टार्स के करियर को बचा लिया

Ad

ट्विटर पर लिखते हुए, थॉर्न ने सुझाव दिया कि वह और सिजेरो एक साथ मिलकर रोमन रेंस का सामना कर सकते हैं। शेन थॉर्न के ट्वीट में किंग आर्थर के राउंड टेबल का GIF शामिल था। उन्होंने विश्वास जताया कि वह सिजेरो के साथ होंगे तो सिजेरो रोमन रेंस को हराने में कामयाब होंगे।

Ad

मार्च 2021 में RETRIBUTION के अलग होने के बाद से अब तक शेन थॉर्न किसी भी WWE स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। RETRIBUTION में उनके अलावा मुस्तफा अली, टी-बार, मेस और रेकनिंग शामिल थे।

थॉर्न का सबसे हालिया WWE मैच 9 अप्रैल को WrestleMania से पहले हुए SmackDown में हुआ था, जहां उन्होंने आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें: WWE के दिग्गज रेसलर के AEW में शामिल होने को लेकर आई बड़ी खबर

रोमन रेंस से हारने के बाद WWE में सिजेरो के लिए आगे क्या है?

सिजेरो पर हमला करते सैथ रॉलिंस
सिजेरो पर हमला करते सैथ रॉलिंस

रोमन रेंस के सबसे करीबी सहयोगी जे उसो ने WrestleMania Backlash मेन इवेंट के बाद सिजेरो पर अटैक किया। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने भी सिजेरो से पिछली हार का बदला लेने के लिए उनके ऊपर अटैक किया।

Ad

रॉलिंस ने मैच के बाद सिजेरो पर जो हमला किया, उससे साफ है कि वह सिजेरो‌ के साथ आगे भी मैच के लिए तैयार है। WWE का अगला पे-पर-व्यू Hell in a Cell , 20 जून को होगा।

youtube-cover
Ad

यह भी पढ़ें: 39 साल के फेमस सुपरस्टार ने ट्रिपल एच से अनोखे मैच में लड़ने की इच्छा जताई

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications