5 चीजे़ें जो Charlotte Flair इस हफ्ते NXT में कर सकती हैं

शार्लेट फ्लेयर- रिया रिप्ली
शार्लेट फ्लेयर- रिया रिप्ली

रॉ में काफी अच्छे सैगमेंट हुए लेकिन जो सबसे यादगार था वो था शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट जिसमें NXT चैंपियन रिया रिप्ली ने उन्हें बीच में टोंक कर ये कहा कि शार्लेट उन्हें हराने में अबतक सफल नहीं हुई हैं। ये एक बड़ा चैलेंज और कदम था क्योंकि 10 बार विमेंस चैंपियन शार्लेट ने अबतक रिया को वाकई में नहीं हराया है।

Ad

शो के खत्म होते ही ये खबर आई कि शार्लेट इस हफ्ते NXT में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ये एक अच्छा तरीका है जिससे इस कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसको देखते हुए अब फैंस उत्सुक हैं कि वो शो में क्या करेंगी, और क्या इस चैलेंज को स्वीकार करके वो रेसलमेनिया से जुडी कहानी शुरू करेंगी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोट से उबर कर रिंग में धमाकेदार वापसी की

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि वो इस एंट्री के साथ क्या कर सकती हैं:

#5 चैलेंज को अस्वीकार करना

सर्वाइवर सीरीज के बिल्डअप के दौरान रिया रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को किक दे मारा
सर्वाइवर सीरीज के बिल्डअप के दौरान रिया रिप्ली ने शार्लेट फ्लेयर को किक दे मारा

अगर शार्लेट शो में आकर ये कहें कि उन्हें किसी को, खासकर रिया को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है तो उससे कहानी में एक ट्विस्ट आ जाएगा। फैंस अबतक ये नहीं जान पाए हैं कि शार्लेट रॉ या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन में से किसको चैलेंज करेंगी और ऐसे में NXT विमेंस चैंपियन से चैलेंज मिलना काफी बड़ी बात है। हम सब जानते हैं कि रेसलिंग में शार्लेट ने एक अलग मुकाम बनाया है तो वहीं रिया भी रिंग में काफी अच्छा प्रदर्शन करती आईं और कर रही हैं। ऐसे में दोनों के बीच की लड़ाई काफी धमाकेदार होगी और फैंस को ये काफी पसंद आनेवाली है।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 बियांका ब्लेयर पर वार करती हैं

Ad

बियांका ब्लेयर अब रिया रिप्ली के टाइटल के लिए नंबर वन कंटेंडर हैं, और इन्होंने विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो नहीं चाहेंगी कि इस कहानी के बीच में कोई आए, और ऐसे में जब शार्लेट शो में आ रही हैं तो बियांका एक प्रोमो कट कर सकती हैं, जिससे नाराज होकर शार्लेट उनपर अटैक कर देती हैं। इस अटैक को उस स्तर पर दिखाया जा सकता है कि सिक्यूरिटी को आकर इन दोनों रेसलर्स को एरिना से बाहर करना पड़े। इसकी वजह से ये सस्पेंस अगले हफ्ते तक के लिए बरकरार रहेगा और ये काफी अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble मैच हारने के बावजूद WrestleMania के मेन इवेंट में दिखे

#3 चैलेंज को स्वीकार कर लेती हैं

चैलेंज स्वीकार
चैलेंज स्वीकार

शार्लेट ने हर बार पुराने इतिहास को बदला है, और यही वजह है कि चैलेंज को स्वीकार करना एक सबसे प्रमुख कारण है। क्या हो अगर वो इस चैलेंज को स्वीकार करके रेसलिंग में एक हलचल मचा दें क्योंकि अमूमन रेसलर्स रॉ या स्मैकडाउन के चैंपियंस के साथ ही रेसलमेनिया में लड़ते हैं? ये एक बड़ा बदलाव होगा और कंपनी इससे ना सिर्फ शार्लेट बल्कि रिया को भी फायदा पहुंचाएगी।

Ad

#2 NXT में दखल देना

Ad

फिन बैलर ने NXT में वापसी करके मेंस डिवीजन को फायदा पहुंचाया है, तो अगर शार्लेट फ्लेयर भी कुछ वक्त के लिए वापसी करके NXT की विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाएं तो उससे सबको काफी लाभ होगा। इसको देखते हुए आप ये कह सकते हैं कि जल्द ही शार्लेट मेन रोस्टर से तीसरे ब्रांड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

रिया रिप्ली और बाकी महिला रेसलर्स में हुनर है, पर क्या वो उस स्तर पर है जैसा शार्लेट को चाहिए? अगर ऐसा नहीं है तो शार्लेट के पास ये मौका है कि वो रेसलर्स के स्तर को ऊपर करे, और यहीं पर उनकी काबिलियत को असली तरह से परखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: 5 टाइटल जो WrestleMania 36 से पहले चैंपियंस हार सकते हैं

#1 मैच में कुछ शर्तों को जोड़ देना

शर्त
शर्त

इस मैच को स्वीकार करने से पहले शार्लेट ये शर्त रख सकती है कि NXT टेकओवर: पोर्टलेंड में उनका प्रदर्शन देखने के साथ साथ अगर रिया उन्हें एलिमिनेशन चैंबर में हरा देती हैं तो वो इस मैच के बारे में सोचेंगी। शार्लेट उस स्थान पर हैं कि वो ऐसी शर्तें रख सकती हैं, और उससे कहानी को फायदा होगा।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications