Chase U Disbanded In WWE NXT: ट्रिपल एच (Triple H) के WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही फैक्शंस की भरमार हो चुकी है। हालांकि, कुछ ऐसे ग्रुप्स भी हैं जो कि द गेम के कंपनी की बागडोर संभालने के पहले से ही WWE में अस्तित्व में हैं। हाल ही में एक ऐसा ही ग्रुप 1155 दिनों बाद टूटकर चूर-चूरकर हो गया। यह देखकर स्टार्स की आंखों में आंसू और उनके चेहरे पर दर्द देखने को मिला। यही नहीं, फैंस का भी दिल तार-तार हो गया। बता दें, इस फैक्शन का नाम चेस यू (Chase U) है जो कि पिछले कुछ सालों से WWE NXT का हिस्सा बने हुए थे। आंद्रे चेस NXT में चेस यू यूनिवर्सिटी के हेड हुआ करते थे और कई स्टूडेंट्स उनकी इस यूनिवर्सिटी का हिस्सा थे।चेस ने 21 सितंबर 2021 को NXT के एक एपिसोड में 'हील टीचर' कैरेक्टर में डेब्यू करते हुए 'आंद्रे चेस यूनिवर्सिटी' नाम के सैगमेंट की शुरूआत की थी। आंद्रे ने आगे चलकर कई सुपरस्टार्स को स्टूडेंट्स के रूप में अपने फैक्शन का हिस्सा बनाया। अगर मौजूदा समय की बात की जाए तो इस ग्रुप में आंद्रे चेस के अलावा थिया हेल, ड्यूक हुडसन और राइली ऑस्वर्न मौजूद थे। रिज हॉलैंड भी एक वक्त चेस यू का हिस्सा थे लेकिन उन्होंने इस ग्रुप को धोखा देते हुए हील टर्न ले लिया था।इस हफ्ते रिज vs आंद्रे चेस का NXT चैंपियनशिप नंबर वन कंटेंडर्स मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले की शर्त के अनुसार आंद्रे को हारने पर चेस यू का अंत करना पड़ता। आंद्रे ने यह मैच जीतने की भरपूर कोशिश की और उन्हें अपने साथियों से भी मदद मिली। हालांकि, हॉलैंड विजयी रहे और वो जीत के साथ NXT चैंपियनशिप मैच में जगह बना चुके हैं। वहीं, आंद्रे चेस की हार के साथ उनके चेस यू ग्रुप का अंत हो गया। View this post on Instagram Instagram PostWWE NXT में चेस यू के टूटने के बाद भावुक माहौल थाWWE NXT में हार के बाद आंद्रे चेस की आंखों में आंसू गए थे। वहीं, उनके सभी साथी रिंगसाइड पर धराशाई थे और वो लोग भी काफी इमोशनल नज़र आ रहे थे। चेस यू का अंत होने के बाद क्राउड भी दुखी लग रही थी। कई फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस फैक्शन के अंत को लेकर दुख प्रकट किया है।(मिस्टर चेस आप मुझे रोने पर मजबूर कर देंगे।)(मिस्टर चेस, हमें इस तरह नहीं छोड़ें।)