WWE में पहली बार चैंपियन बनने वाले स्टार ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक कारनामा करते हुए बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

WWE
Saturday Night's Main Event में WWE सुपरस्टार ने किया कमाल (Photo: WWE.com)

Chelsea Green And Matt Cardona Create History: WWE Saturday Night's Main Event अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। 16 साल बाद इस शो का आयोजन हुआ था। पांच तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिले। मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की थी। खैर इस इवेंट को चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने WWE इतिहास की पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनकर इतिहास रचा। आपको बता दें ग्रीन के पति का नाम मैट कार्डोना है, जो पूर्व WWE स्टार रह चुके हैं। चेल्सी और कार्डोना ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Ad

Saturday Night's Main Event में मीचीन और चेल्सी ग्रीन के बीच विमेंस यूएस चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मुकाबला दिया। मुकाबले में पाइपर निवेन की दखलअंदाजी भी देखने को मिली, जिसका पूरा फायदा ग्रीन को मिला। मीचीन ने मुकाबले में जीत की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रीन को अपने करियर में शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका जरूर मिल गया। उन्होंने मैच के अंत में मीचीन को अनप्रिटिहर लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

चेल्सी ग्रीन का विमेंस यूएस चैंपियनशिप जीतना कई मायनों में ऐतिहासिक था। उनके पति मैट कार्डोना और वो WWE इतिहास के पहले विवाहित कपल हैं जिन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती है। कार्डोना ने साल 2011 में इस टाइटल को अपने नाम किया था। पूर्व WWE स्टार ने भी चेल्सी के प्रति अपने प्यार का इजहार किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मैट ने लिखा,

इतिहास रचने वाली जोड़ी। आई लव यू चेल्सी ग्रीन।
Ad

WWE विमेंस यूएस चैंपियन बनने के बाद चेल्सी ग्रीन ने दिया बड़ा बयान

विमेंस यूएस चैंपियनशिप जीतने के बाद बैकस्टेज इंटरव्यू में चेल्सी ग्रीन बहुत भावुक नज़र आईं। उन्होंने कहा कि ये काम पहले ही होना चाहिए था लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया था। चेल्सी ने ये भी कहा कि साल 2015 में उन्हें कंपनी द्वारा काम पर नहीं रखा गया था। चैंपियन ने ऐलान करते हुए कहा कि अब उनका समय आ गया है। ग्रीन को इस बार WWE ने बड़ा पुश दिया है। अब देखना होगा कि आगे जाकर उनका काम कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications