WWE Saturday Night's Main Event में 33 साल के रेसलर ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास, करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि

WWE
WWE Saturday Night's Main Event में हुआ फाइनल मैच (Photo: X/ @SKWrestling_)

Chelsea Green Wins Women's United States Championship: WWE Saturday Night's Main Event में मीचीन और चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) के बीच विमेंस यूएस चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। दोनों स्टार्स ने फैंस को बढ़िया मैच दिया। मीचीन ने जहां अपने अनुभव का इस्तेमाल किया तो वहीं ग्रीन ने चतुराई दिखाई। अंत में 33 साल की ग्रीन ने मीचीन को हराकर विमेंस यूएस चैंपियनशिप अपने काम की। ग्रीन ने इतिहास रच दिया है। वो WWE इतिहास की पहली विमेंस यूएस चैंपियन बन गई हैं।

Ad
Ad

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में चेल्सी ग्रीन और मीचीन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। उम्मीद के मुताबिक दोनों स्टार्स ने Saturday Night's Main Event में तगड़ा मुकाबला दिया। मीचीन ने शुरूआत में ग्रीन के ऊपर अपना दबदबा बनाया। मुकाबले में पाइपर निवेन की दखलअंदाजी भी देखने को मिली। उन्होंने रिंग के बाहर मीचीन पर हमला किया। हालांकि, मीचीन ने वापसी करते हुए ग्रीन के ऊपर सुपलेक्स लगाए।

मीचीन ने शानदार डीडीटी भी लगाया और इसके बाद लगा कि ग्रीन हार जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने शानदार अंदाज में किकआउट करते हुए सभी को चौंका दिया। मीचीन काफी गुस्से में आ गईं थीं। उन्होंने ग्रीन और निवेन दोनों के ऊपर हमला कर दिया। हालांकि, मुकाबले के अंत में चेल्सी को निवेन की वजह से काफी फायदा मिला। चेल्सी ने मीचीन को अनप्रिटिहर लगाया और उसके बाद वो उठ नहीं पाईं। ग्रीन ने पिन करते हुए मैच जीत लिया।

Ad

WWE में अभी तक चेल्सी ग्रीन ने अच्छा काम किया है

चेल्सी ग्रीन ने अभी तक WWE में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। पिछले कुछ सालों में वो शानदार रेसलर के रूप में उभर कर सामने आई हैं। वैसे उम्मीद की जा रही थी कि वो ही पहली विमेंस यूएस चैंपियन बनेंगी और अंत में हुआ भी ऐसा ही। अब ग्रीन को कंपनी में आगे बढ़ने का एक शानदार मौका मिल गया है। वो चैंपियन के रूप में बेहतर काम कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि पाइपर निवेन का उन्हें बड़े मौकों पर साथ मिल रहा है। उधर मीचीन को जरूर निराशा हुई होगी। उन्होंने भी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले विमेंस यूएस चैंपियन बनने का दावा किया था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications