WWE WrestleMania 39 में मैच के बाद फेमस Superstar हुआ हॉस्पिटल में भर्ती, सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ पर दिया अपडेट

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आया अपडेट
WWE सुपरस्टार को लेकर सामने आया अपडेट

Chelsea Green: WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपनी हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने बताया कि पेट की बीमारी और पित्ताशय की थैली में दिक्कत होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Ad

ग्रीन ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी। इसके बाद WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन तकरार देखने को मिली थी। WrestleMania 39 से कुछ दिन पहले उन्हें सोन्या डेविल ने ज्वाइन किया था। दोनों की टैग टीम देखने को मिली। WWE WrestleMania 39 Night 2 में विमेंस शोकेस मैच हुआ था। इस मैच में डेविल और ग्रीन ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि इन्हें जीत नहीं मिली।

गुरूवार को उन्होंने अपने फैंस को बताया कि पेट में समस्या होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ट्विटर के जरिए उन्होंने अपडेट दिया।

Ad

WWE में बहुत जल्द चेल्सी ग्रीन को मिलेगा बड़ा पुश

चेल्सी ग्रीन की जल्द WWE टीवी पर वापसी होगी। उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आएगा। अब कुछ दिन तक शायद वो आराम करेंगी। ग्रीन का ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर बहुत मजेदार हैं। फैंस को उनका कैरेक्टर अच्छा लगता है। इस लिहाज से देखा जाए तो आने वाले समय में उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है। टाइटल पिक्चर में भी वो शायद नज़र आएंगी। ट्रिपल एच के अंडर में उन्हें पुश मिलने की पूरी उम्मीद होगी।

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप इस समय रिया रिप्ली के पास हैं। कुछ दिन पहले मेनिया में शार्लेट फ्लेयर को उन्होंने हराया था। फ्लेयर शायद कुछ समय तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आएंगी। रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। रिया के प्रतिद्वंदी के तौर पर ग्रीन की एंट्री हो सकती हैं। ग्रीन अच्छी चुनौती रिप्ली को दे सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आएगा। इन दोनों की राइवलरी शानदार रहेगी। ग्रीन को भी फैंस के सामने क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिल जाएगा। खैर कंपनी ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान उनके लिए जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications