WWE में Roman Reigns के पैरों तले खिसकी जमीन, Paul Heyman ने बीच मझधार छोड़कर दिया 'धोखा', रहस्यमयी फेवर का हुआ पर्दाफाश

WWE
WWE SmackDoown का मेन इवेंट रहा जबरदस्त (Photo: X/@SKWrestling_)

CM Punk Hits GTS On Roman Reigns: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। हालांकि, इस मुकाबले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में पंक ने अपने रहस्यमयी फेवर का खुलासा कर दिया है। साथ ही साथ उन्होंने रोमन रेंस के ऊपर हमला भी किया। रेंस की स्थिति अब खराब होती हुई दिख रही है और उनके पैरों तले से जमी खिसक गई है। हेमन द्वारा अब बड़ा धोखा उन्हें जल्द मिल सकता है।

Ad
Ad

SmackDown की शुरुआत सीएम पंक ने की। शिकागो में फैंस ने उनका शानदार अंदाज में स्वागत किया। इसके बाद पंक ने WrestleMania 41 के मेन इवेंट का हिस्सा बनने को लेकर अपनी बात रखी। पंक ने कहा कि वो मेनिया में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को हराएंगे। पॉल हेमन भी आए। उन्होंने पंक से फेवर के बारे में बताने के लिए कहा। द बेस्ट इन वर्ल्ड ने कहा कि वो इस चीज का खुलासा रेंस के सामने करेंगे।

मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। उन्होंने सीएम पंक को बाहर आकर फेवर बताने के लिए कहा। हालांकि, सैथ रॉलिंस पहले आ गए। रॉलिंस ने रेंस का मजाक बनाया और साथ ही साथ WrestleMania में अपनी जीत के कसीदे गढ़े। पंक ने आकर फिर अपने फेवर के बारे में बताया। पंक ने कहा कि WrestleMania के मेन इवेंट में उनके कॉर्नर पर पॉल हेमन होंगे। यह बात सुनकर रेंस को गुस्सा आ गया और वो हेमन को घूरने लगे। पंक का फेवर जानने के बाद हेमन की आंखों में आंसू भी आ गए थे। रोमन ने हेमन से फेवर के लिए मना करने के लिए भी कहा। हेमन ने रेंस की बात नहीं मानी। हालांकि, पंक ने इसके बाद रोमन को GTS लगा दिया।

Ad

WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन का रहेगा बड़ा रोल

WrestleMania 41 में होने वाला ट्रिपल थ्रेट मैच अब बहुत ही मजेदार हो गया है। सीएम पंक ने अपना फेवर बता दिया है। रोमन काफी गुस्से में हैं। ऐसे में चीजें काफी उलझ गई हैं। पॉल हेमन जरूर पंक और रेंस के बीच में फंस गए हैं। उन्होंने रोमन को बीच मझधार में छोड़ दिया है। मेगा इवेंट में उनका बहुत बड़ा रोल रहने वाला है। ऐसा लग रहा है कि वो अंत में रोमन को धोखा देकर पंक से हाथ मिला लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications