WWE में 1 साल पहले आज ही के दिन CM Punk ने की थी ऐतिहासिक वापसी, फैंस को शॉक करके दिया तोहफा

WWE Survivor Series WarGames 2023 में वापस आए थे सीएम पंक (Photo: WWE.com)
WWE Survivor Series WarGames 2023 में वापस आए थे सीएम पंक (Photo: WWE.com)

CM Punk Returned One Year Ago: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series WarGames 2023) के आखिरी मैच में कोडी रोड्स (Cody Rhodes), सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन, जे उसो और वापसी करने वाले रैंडी ऑर्टन का सामना द जजमेंट डे और डू मैकइंटायर से हुआ था। इसके दौरान रोड्स की टीम को जीत मिली थी। इस मैच के बाद WWE में एक साल पहले आज के दिन ही Survivor Series WarGames 2023 के अंत में सीएम पंक ने 9 साल बाद कंपनी में वापसी की थी। उनकी वापसी ने फैंस को एक यादगार तोहफा दिया था, जिसको फैंस आज भी याद करते हैं।

Ad

सीएम पंक ने 2014 में WWE में अलविदा कह दिया था। उस समय पंक और कंपनी के बीच में चीजें ठीक नहीं थीं और उन्होंने कभी भी रेसलिंग में ना आने की बात कही थी। इसके बावजूद वह 2021 से 2023 तक All Elite Wrestling का हिस्सा थे। वहां पर जैक पैरी के साथ हुए एक मामले के चलते उन्हें निकाल दिया गया था। पंक की उसके बाद WWE में वापसी की अटकलें काफी तेज हो गई थीं। यह बात तब सच हुई जब Survivor Series WarGames 2023 के अंतिम पलों में उन्होंने वापसी की थी।

Ad

सीएम पंक ने उसके बाद मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था, जहां वह चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनका वापसी के बाद पहला सिंगल्स मैच SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। इसमें स्कॉटिश साइकोपैथ को जीत मिली थी। पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच Bash in Berlin 2024 में एक स्ट्रैप मैच हुआ, जिसको सेकेंड सिटी सेंट ने जीता था। इन दोनों के बीच आखिरी मैच Bad Blood 2024 में हुआ था, जिसके विजेता सीएम पंक रहे थे।

WWE Survivor Series WarGames 2024 में एक मैच में रोमन रेंस और सीएम पंक साथ होंगे

सीएम पंक ने पिछले हफ्ते हुए SmackDown एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यहां पॉल हेमन भी नजर आए थे और उन्होंने असली ट्राइबल चीफ के आखिरी मेंबर की घोषणा कर दी थी। सीएम पंक के आने से स्थिति बदल गई है। अब यह देखना बाकी है कि क्या यह दो बड़े नाम साथ आकर एक मुश्किल चुनौती का सामना कर पाएंगे या नहीं। बता दें कि Survivor Series 2024 में रोमन रेंस, सीएम पंक, द उसोज़ और सैमी ज़ेन का सामना सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, ब्रॉन्सन रीड और टोंगा ब्रदर्स से होगा। उनके बीच WarGames मैच तय किया गया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications