WWE WrestleMania 41 में CM Punk की धोखे के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई, किया बड़ा इशारा

CM Punk, Roman Reigns, Paul Heyman, WWE WrestleMania 41, WWE
सीएम पंक को धोखा देते पॉल हेमन और चेयर शॉट देते हुए रोमन रेंस (Photos: WWE.com)

CM Punk Reacts to Betrayal: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में फैंस को रोमन रेंस (Roman Reigns) का एक ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला। इसमें उन्होंने सीएम पंक और सैथ रॉलिंस को चित करने का प्रयास किया। एक समय पर ऐसा लग रहा था जैसे कि रेंस शायद मुकाबले में बढ़त बना लेंगे। उसी समय उन्हें धोखा मिल गया। वहीं सीएम पंक को भी मुकाबले के दौरान धोखा मिला। अब उन्होंने इसको लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पंक ने बड़ा इशारा करते हुए सबको चौंका दिया है।

Ad

पॉल हेमन इस ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान रिंग के किनारे मौजूद थे। उन्होंने पंक को एक चेयर दी ताकि वह रोमन रेंस पर हमला कर सकें। इससे पहले कि ऐसा होता हेमन ने उनको लो-ब्लो दे दिया। उसके बाद उन्होंने यही काम रोमन रेंस के साथ भी दोहराया। अब इसके बाद जब पंक बैकस्टेज थे तो उस समय WWE इंटरव्यू जैकी रेडमंड ने उनसे धोखे को लेकर उनका विचार जानना चाहा। पंक ने बिना कुछ बोले ही बस जैकी को देखा और वह चले गए। इसके बाद रेडमंड ने कहा कि पंक, पॉल हेमन द्वारा खुद को मिले धोखे के चलते दुखी हैं।

Ad

रोमन रेंस से कैथी कैली ने उनका रिएक्शन जानना चाहा। वह भी बिना कोई जवाब दिए ही चले गए। दरअसल पॉल हेमन ने सीएम पंक को एक फेवर देने की बात Survivor Series WarGames 2024 से पहले की थी। इसी के चलते पंक ने रोमन रेंस और उनकी द ब्लडलाइन की मदद की थी। पंक ने इस फेवर को कुछ समय पहले सबके सामने जाहिर किया था। अब रोमन रेंस के ट्रिपल थ्रेट मैच में पॉल हेमन के द्वारा दिए गए धोखे के चलते यह स्टोरी मजेदार हो चली है।

WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस अपना मुकाबला हार गए

रोमन रेंस को WWE WrestleMania 41 में हुए सभी मुकाबलों में से मेन इवेंट में पॉल हेमन के हाथों धोखा मिला था, जिसके चलते वह अपना मैच हार गए। रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ मुकाबले के बाद बेहद हैरान नजर आ रहे थे। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में यह स्टोरी किस तरह से आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications