WWE Superstars Can Cost Seth Rollins Match: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2025) अब सिर्फ कुछ दिनों दूर है। मेंस Money in the Bank लैडर मैच के लिए फैंस में उत्साह है। इसमें सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) एक्शन में नजर आ रहे हैं। रॉलिंस और उनके फैक्शन की सैमी ज़ेन और सीएम पंक के साथ मौजूदा समय में स्टोरी चल रही है। पूर्व WWE स्टार के अनुसार Money in the Bank लैडर मैच में सैथ की हार का कारण यह दोनों स्टार बन सकते हैं।
REBOOKED पॉडकास्ट पर थोड़े समय पहले ही ऐडन इंग्लिश ने Money in the Bank लैडर मैच को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि सैथ रॉलिंस इस मुकाबले में जीत के करीब होंगे। उस समय सैमी ज़ेन और सीएम पंक आकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं। पूर्व WWE स्टार ने यह भी कहा कि इसका फायदा उठाकर एलए नाइट को जीत दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा,
"वो (WWE) जरूर यह चीज कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस जीत के करीब हो सकते हैं और उसी बीच फेस स्टार्स सैमी ज़ेन और सीएम पंक बाहर आकर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड पर हमला करते हुए सैथ रॉलिंस की हार का कारण बन सकते हैं। इससे उनके बीच SummerSlam से पहले और दिक्कतें बढ़ जाएंगी और यह दुश्मनी जारी रहेगी। बाद में आप एलए नाइट को जीत दिला सकते हैं, जिन्हें लेकर अगले साल WWE बड़ा फैसला ले सकता है।"
आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:
WWE के Money in the Bank 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट में क्या रोमन रेंस की हो सकती है वापसी?
WrestleMania 41 के बाद Raw के एपिसोड में रोमन रेंस नजर आए थे, जहां सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने उनका हाल बेहाल कर दिया था। इसके बाद से रोमन दिखाई नहीं दिए हैं और सभी को उनकी वापसी का इंतजार है। कुछ हफ्तों पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Money in the Bank में रोमन रेंस की वापसी की संभावना ज्यादा है। अगर लैडर मैच में सैमी ज़ेन और सीएम पंक, सैथ की हार का कारण बनने में असफल होते हैं, तो फिर रोमन रेंस वापसी करते हुए सैथ पर हमला करके अपना बदला ले सकते हैं।