WWE Stars Should Not Drop Title: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के आयोजन में अभी काफी समय बचा हुआ है लेकिन इवेंट के लिए राह शुरू हो गई है। इस समय WWE में कई सारे बड़े स्टार्स चैंपियन बने हुए हैं लेकिन इसके पहले कुछ की बादशाहत खत्म हो सकती है। हालांकि, चुनिंदा ऐसे स्टार्स हैं, जिन्हें टाइटल अपने पास ही रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका WWE WrestleMania 41 से पहले चैंपियनशिप हारना गलती होगी।5- WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन की बादशाहत WrestleMania तक जारी रहनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postटिफनी स्ट्रैटन ने जनवरी 2025 की शुरुआत में WWE विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने नाया जैक्स को धोखा देकर यह टाइटल जीता था और अब अगले हफ्ते SmackDown में नाया के खिलाफ उनका चैंपियनशिप मैच होने वाला है। इसके बाद भी टिफनी को टाइटल दांव पर लगाना पड़ सकता है। हालांकि, फैंस उन्हें WrestleMania में विमेंस Royal Rumble विजेता शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ देखना चाहते हैं। अगर टिफनी चैंपियनशिप पहले ही हार गईं, तो यह ड्रीम मुकाबला संभव नहीं हो पाएगा। इसी वजह से स्ट्रैटन को चैंपियन बने रहना चाहिए।4- WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन चेल्सी ग्रीन का रन मनोरंजक रहा है View this post on Instagram Instagram Postचेल्सी ग्रीन ने दिसंबर 2024 में हुए Saturday Night's Main Event में मीचीन को हराकर इतिहास रचा था। इसी के साथ वो पहली विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल हुई थीं। चेल्सी काफी मनोरंजक स्टार हैं और वो रिंग में आकर हमेशा फैंस का ध्यान खींचने में सफल होती हैं। उन्होंने WWE में वापस आने के बाद से अच्छा काम किया है। इसी वजह से उन्हें मेहनत का फल मिलना चाहिए और WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर उन्हें बतौर चैंपियन जाना चाहिए। उनका इसके पहले टाइटल गंवाना सही नहीं होगा। 3- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर को WrestleMania में बड़ा स्पॉट मिलना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर ने WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के तौर पर अपने काम से प्रभावित किया है और वो बेहद डॉमिनेंट रहे हैं। ब्रेकर पिछले साल WrestleMania का हिस्सा नहीं थे लेकिन इस साल फैंस उन्हें इवेंट में बड़ा स्पॉट हासिल करते हुए देखना चाहेंगे। अगर वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे, तो उनकी जगह लगभग पक्की होगी। इसके साथ ही ब्रॉन का अपने पहले WrestleMania में चैंपियन के रूप में जाना भी खास बात होगी। इसी वजह से ब्रेकर को चैंपियन बने रहना चाहिए और उनका हारना गलती होगी। 2- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली की बादशाहत खत्म होना गलती होगी View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली ने Raw Netflix डेब्यू शो में लिव मॉर्गन को हराया और विमेंस वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया। इसके बाद से रिया ने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया है। फैंस उन्हें WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर बतौर चैंपियन देखना चाहते हैं। पिछले साल भी वो चैंपियन के रूप में गई थीं और अच्छा काम किया था। हालांकि, अब उनके सामने इयो स्काई के रूप में चैलेंज है। दोनों के बीच टाइटल के लिए Elimination Chamber के बाद Raw में मैच होगा। स्काई के पास रिया की बादशाहत खत्म करने का चांस है लेकिन यह बड़ी गलती होगी। रिया Raw की सबसे बड़ी स्टार हैं और उन्हें WrestleMania 41 में मुख्य स्पॉट मिलना चाहिए। 1- कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में बादशाहत खत्म नहीं होनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है, जो उन्होंने WrestleMania XL में जीती थी। इसके बाद से वो टाइटल होल्ड कर रहे हैं और फैंस उन्हें WrestleMania 41 में चैंपियन के रूप में देखने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ ने वापसी करके कोडी रोड्स के साथ दुश्मनी शुरू कर ली है। इसी कारण रोड्स की बादशाहत पर खतरा है और सोलो पिछली दो हार के बाद अब तैयार होकर आए होंगे। इन सभी चीजों के बावजूद WrestleMania से पहले सबसे बड़े बेबीफेस स्टार का टाइटल गंवाना बड़ी गलती होगी।