WWE Bad Blood में हो सकती है किसी बड़े स्टार की वापसी, मौजूदा चैंपियन ने दिए संकेत

WWE
WWE Bad Blood 2024 में किसकी होगी सरप्राइज एंट्री? (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Dropped Major Return Tease: WWE Bad Blood 2024 में फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। कंपनी इस शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेगी। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर कुछ बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इवेंट से पहले अब मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ने बड़ी वापसी टीज की है। इसके बाद जेहन में सबसे पहला नाम द रॉक का ही आ रहा है।

Ad

Bad Blood 2024 में होने वाले टैग टीम मैच में फैंस को बहुत मजा आएगा। WrestleMania XL के बाद पहली बार रोमन रेंस की इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी। किसी ने भी नहीं सोचा था कि वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर काम करेंगे। पांच महीने पहले दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे। मेनिया में कोडी ने ही रेंस के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। रोमन ने वादा किया है कि वो जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के खिलाफ कोडी का भरपूर साथ देंगे।

The Pat McAfee शो में इस बार कोडी रोड्स गेस्ट बनकर आए। इस दौरान पूर्व Raw कमेंटेटर पैट मैकफी ने कोडी से पूछा कि क्या बिग गाय की इस हफ्ते वापसी हो रही है। इसका जवाब देने में कोडी ने थोड़ी देर लगाई और कहा कि कौन से? पैट ने इसके बाद कहा कि आपने मुझे काफी कुछ बता दिया।

Ad

क्या WWE Bad Blood में द रॉक वापसी कर फैंस को देंगे बड़ा सरप्राइज?

संकेत मिल गए हैं कि Bad Blood 2024 में किसी बड़े सुपरस्टार की वापसी होने वाली है। पिछले कुछ समय से द रॉक की वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉक ने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी रोड्स के लिए वापसी करेंगे। हो सकता है कि वो अब Bad Blood में एंट्री कर कोडी को चुनौती दें। अगर द ग्रेट वन आते हैं तो फिर फैंस का जोश बढ़ जाएगा। रॉक के आने से कुछ नई कहानियां भी सामने आ जाएंगी। उनका और कोडी का मुकाबला नवंबर में होने वाले Crown Jewel इवेंट में देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications