WWE Bad Blood में होने वाले बड़े मैच से पहले मौजूदा चैंपियन ने भरी हुंकार, दुश्मनों को दी चेतावनी

WWE
WWE Bad Blood में होगा शानदार टैग टीम मुकाबला (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Sends Warning To The Bloodline: WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में फैंस को बहुत मजा आने वाला है। कुछ ही समय बाद इसका आयोजन होगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी तगड़े एक्शन में नज़र आएंगे। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। इस खतरनाक टैग टीम मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। खैर SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बाद द अमेरिकन नाईटमेयर ने अपने दुश्मनों को गंभीर चेतावनी दी है।

Ad

WrestleMania XL में इस बार कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। रोमन इसके बाद ब्रेक पर चले गए थे। WWE SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से उनकी राइवलरी सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से जारी है। कोडी इसमें उनका साथ दे रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि कोडी और रोमन इतनी जल्दी एक साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। पांच महीने पहले दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे।

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में कोडी रोड्स लाइव मौजूद नहीं थे। उन्होंने डार्क मैच में ऑस्टिन थ्योरी के साथ मुकाबला लड़ा। कोडी ने थ्योरी के ऊपर जीत हासिल की। एक फैन ने मुकाबले के बाद का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोडी ने सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को चेतावनी दी है। रोड्स ने कहा,

जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना मैं और रोमन रेंस करेंगे। वो बहुत खतरनाक हैं और SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने इसे और अधिक साबित कर दिया है। लेकिन हम दोनों को सबक सिखाएंगे। मैं अभी भी WWE चैंपियन रहूंगा और अगली बार जब हम यहां आएंगे तब भी चैंपियन रहूंगा।
Ad

क्या WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की होगी जीत?

WWE Bad Blood में होने वाले मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। रोमन रेंस ने कहा है कि वो ब्लडलाइन के खिलाफ कोडी रोड्स का पूरा साथ देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो इसके बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। इन दोनों की केमिस्ट्री के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। देखना होगा कि दोनों ब्लडलाइन के खिलाफ जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications