WWE में Roman Reigns का 'दबदबा' खत्म, मौजूदा चैंपियन ने इस मामले में पछाड़कर मचाई धूम

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Top Merchandise Seller In WWE: कोडी रोड्स और रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के दो बड़े सुपरस्टार्स हैं। दोनों का जलवा इस समय देखने को मिल रहा है। रोमन ने साल 2020 में हील टर्न लेने के बाद से खूब नाम कमाया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। वहीं कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कर बड़ा कारनामा किया। वो मौजूदा समय में फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। कोडी रोड्स की मौजूदा एक उपलब्धि से पता चलता है कि वो WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार हैं।

Ad

Fightful Select पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान Sean Ross Sapp से पूछा गया कि WWE में टॉप मर्चेंडाइज सेलर कौन है। Sapp ने नोट किया कि पिछले कुछ समय से लगातार कोडी रोड्स ही इस मामले में धूम मचाकर सबसे आगे हैं। कई लोगों को लगता है कि इस चीज में रोमन रेंस का नाम टॉप पर है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे ये पता चलता है कि कहीं ना कहींं उनकी पॉपुलैरिटी SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से कम हुई है। उनका दबदबा अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। ये रोमन के लिए बहुत बड़ा झटका है।

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने इसके बाद SummerSlam 2024 में वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है। पिछले महीने Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन और कोडी रोड्स ने साथ काम किया था। ये बहुत ही चौंकाने वाला पल था। किसी ने भी इस चीज को लेकर उम्मीद नहीं की थी। दोनों ने मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के ऊपर जीत हासिल की थी।

Ad

WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस की हुई थी हार

हाल ही में हुए Crown Jewel इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज़ को हार का सामना करना पड़ा था। सोलो सिकोआ ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। खैर अब 30 नवंबर, 2024 को होने वाले Survivor Series की बारी है। वहां पर नई और असली ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच देखने को मिलेगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications