WWE Raw-SmackDown से हटाए जाने के बाद फेमस स्टार का टूटा दिल, कंपनी के ऊपर साधा निशाना

WWE
WWE के ऊपर फेमस स्टार द्वारा कसा गया तंज (Photo: WWE.com)

Corey Graves Breaks Silence After Being Demoted: WWE Raw के Netflix में जाने के कारण कई बदलाव हो चुके हैं। 6 जनवरी, 2025 को डेब्यू एपिसोड हुआ था। शो में कई मजेदार चीजें देखने को मिली थीं। कमेंट्री टीम में भी फेरबदल कर दिया गया है। माइकल कोल और पैट मैकेफी की रेड ब्रांड में वापसी हुई। जो टेसिटोर और वेड बैरेट को SmackDown में शिफ्ट कर दिया गया है। कोडी ग्रेव्स (Corey Graves), जो पहले कोल के साथ ब्लू ब्रांड टीम का हिस्सा थे उन्हें NXT भेज दिया गया है। ग्रेव्स ने अब इस बात पर अपनी इमोशनल टिप्पणी दी है। उनका दिल टूट गया है।

Ad

कोरी ग्रेव्स WWE द्वारा किए गए बदलाव से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वैसे कोरी बहुत अच्छी कमेंट्री करते हैं। कंपनी द्वारा उन्हें NXT में भेज दिया जाना किसी को समझ नहीं आया। SmackDown में ही उन्हें रखा जाता तो सही रहता। फैंस भी उनकी आवाज को सुनना काफी पसंद करते हैं। खैर 13 जनवरी को कोरी ने अपने एक्स एकाउंट के जरिए खास बातें शेयर कीं। उन्होंने WWE के ऊपर निशाना साधते हुए कहा,

अपने सपनों का पीछा करने की कल्पना करें। कहा गया है कि अब आप फिजिकल रूप से अपने सपने को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। तब आप अपना जीवन अन्य काम के लिए समर्पित कर देते हैं और उसमें आप शानदार हो जाते हैं। जब आपको अपनी मेहनत के फल का आनंद लेने का समय आता है तो कहा जाता है कि आप नौकरी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। अगर आपने इस बारे में सोचा है तो आपको पता होगा कि मैं कहां था।
Ad

WWE में कोरी ग्रेव्स को इंजरी की वजह से लगा था झटका

कोरी ग्रेव्स ने WWE NXT में एक रेसलर के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने टॉप टाइटल के लिए भी चुनौती पेश की। उन्हें कुछ समय बाद एक ऐसी चोट का सामना करना पड़ा जिससे उनका बड़ा सुपरस्टार बनने का सपना टूट गया। फिजिकल रूप से वो अपने सपने को पूरा करने में असमर्थ रहे। उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और कमेंट्री में जाने का फैसला लिया और अपना जीवन इसी में समर्पित कर दिया। पिछले आठ साल से वो माइकल कोल के साथ मेन रोस्टर में अपनी आवाज से सभी का दिल जीत रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications