'बालों में आग लग गई...चाकू चल गया'- WWE के मौजूदा चैंपियन ने अपने जीवन की सुनाई भयानक कहानी, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

जानिए WWE सुपरस्टार के साथ क्या हुआ?
जानिए WWE सुपरस्टार के साथ क्या हुआ?

Bianca Belair: WWE सुपरस्टार और मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने इस बार अपनी लाइफ को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक कहानी पोस्ट की, जिसे देखकर जरूर फैंस चिंता में पड़ गए होंगे। ब्लेयर ने कहा कि मोमबत्ती से उनके बालों में आग लग गई थी।

Ad

बियांका ने WWE में अपना बड़ा नाम बना लिया है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने काम से सभी को प्रभावित किया। कंपनी ने भी उन्हें शानदार अंदाज में पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया।

हाल ही में Backlash France प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्लेयर ने जेड कार्गिल के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। बियांका ने इस बार इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसके बाद फैंस जरूर चौंक गए होंगे। उन्होंने लिखा,

मेरा फोन टॉयलेट में गिर गया। मोमबत्ती से बालों में आग लग गई। गलती से चाकू चल गया। मेरी बहन की शादी के कपड़ों पर पांव पड़ गया। लेकिन फिर भी आज का दिन अच्छा था।

Ad

ब्लेयर की इस पोस्ट को देखकर जरूर फैंस चिंता में पड़ गए होंगे। उनका ये पोस्ट बहुत जल्दी वायरल भी हो गया।

WWE सुपरस्टार जेड कार्गिल ने दिया था बड़ा बयान

बियांका ब्लेयर इस समय जेड कार्गिल के साथ मिलकर काम कर रही हैं। पिछले साल कार्गिल ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इससे पहले उन्होंने AEW में काम किया था। जेड मौजूदा समय में ब्लू ब्रांड में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने Battleground पॉडकास्ट पर बियांका के साथ काम करने के लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था,

हम दो बहुत मजबूूत विमेन हैं। बियांका और मैं दोनों एथलेटिक चीजें कर सकते हैं। मैं भी बियांका के बराबर मजबूत हूं। पूरा लॉकर रूम शानदार है। वहां मौजूद सभी विमेंस के पास टैलेंट है। मैं अन्य विमेंस के बारे में नहीं जानती की, वो क्या करेंगी। मैं ये जानती हूं कि हम दोनों मिलकर बहुत कुछ करेंगे। हम पूरे लॉकर रूम की हालत खराब कर देंगे।

youtube-cover

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल का विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप रन अभी शुरू हुआ है। कंपनी ने उनके लिए जरूर कुछ ना कुछ खास प्लान आगे के लिए बनाया होगा। देखना होगा कि इन दोनों का टाइटल रन कितना लंबा चलेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications