Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने करीब एक दशक पहले WWE में एकसाथ अपने सफर की शुरुआत की थी। वो इस समय कंपनी के दोनों ब्रांड्स के टॉप चैंपियंस हैं। मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रॉलिंस ने हाल ही में अपने टाइटल रन पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका ट्राइबल चीफ की तरह चीज़ों को करने का कोई इरादा नहीं है।रोमन कभी-कभी अपने टाइटल को डिफेंड करते हैं, वहीं रॉलिंस लगातार शोज़ में अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करते हुए नज़र आए हैं। अब Complex को दिए इंटरव्यू में सैथ रॉलिंस ने अपने चैंपियनशिप सफर पर चर्चा करते हुए कहा:"मैं ट्रिपल एच, ब्रेट हार्ट, शॉन माइकल्स, रिक फ्लेयर और उन रेसलर्स को देखकर बड़ा हुआ हूं जो चैंपियन हुआ करते थे। वो हर शहर, हर दूसरे इलाकों में जाकर चैंपियनशिप को डिफेंड किया करते थे। इस तरह से चैंपियनशिप बेल्ट की प्रतिष्ठा बढ़ती है। इसलिए मैं Roman Reigns को नहीं बल्कि उन दिग्गज रेसलर्स को फॉलो करना चाहता हूं। रोमन अपना काम अच्छे से कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें फॉलो करने की कोशिश नहीं कर रहा। मैं केवल सैथ रॉलिंस के असली किरदार में बने रहने की कोशिश कर रहा हूं।"WWE Royal Rumble 2022 में Roman Reigns से भिड़ चुके हैं Seth Rollinsसाल 2022 की शुरुआत में सैथ रॉलिंस ने SmackDown का रुख किया था, जहां उन्हें Roman Reigns के यूनिवर्सल टाइटल चैलेंजर के रूप में पेश किया गया। मगर ट्राइबल चीफ अपने पूर्व साथी का सामना करने को लेकर असहज महसूस कर रहे थे।द उसोज़ ने रॉलिंस को चोटिल करने की कोशिश करते हुए चैंपियनशिप फिउड से बाहर करने का प्रयास किया, लेकिन केविन ओवेंस उनका साथ देने के लिए आगे आए थे। उनकी भिड़ंत Royal Rumble 2022 में हुई, जहां टाइटल रिटेन करने के लिए रोमन ने खुद को जानबूझकर मैच से डिसक्वालिफाई करवा दिया था। View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने मैच के बाद भी द आर्किटेक्ट पर खतरनाक तरीके से अटैक करना जारी रखा था। खैर दोनों सुपरस्टार्स अब SummerSlam 2023 की तैयारियों में जुटे हैं, जहां रोमन और रॉलिंस को क्रमशः जे उसो और फिन बैलर के खिलाफ अपनी-अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना होगा।