Mystery Faction WWE Debut: WWE NXT के Vengeance Day 2025 का अंत देखने को मिल गया है। इस शो के दौरान एक खतरनाक फैक्शन ने डेब्यू किया। उन्होंने चैंपियंस को निशाना बनाकर हड़कंप मचा दिया। काफी समय से NXT के एपिसोड में एक नए फैक्शन के डेब्यू के संकेत मिल रहे थे लेकिन इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं थी। उन्होंने द शील्ड के अंदाज में अपना डेब्यू किया था।द शील्ड ने 2012 में जब अपना डेब्यू किया था, वो तो काफी खतरनाक रूप दिखाते थे। वो बड़े-बड़े स्टार्स को धराशाई करने में सफल होते थे। इसी वजह से आते ही इस फैक्शन ने अपना प्रभाव छोड़ा था। उसी तरह से NXT Vengeance Day 2025 में एक ग्रुप का डेब्यू हुआ लेकिन इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया। फैक्शन में कुल मिलाकर 4 सदस्य मौजूद हैं।NXT टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फ्रैक्सिऑम का सामना जोश ब्रिग्स और इनामुरा से देखने को मिला था। यह मैच बेहतरीन रहा और फ्रैक्सिऑम ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रखा। मैच के बाद अचानक से इन मिस्ट्री स्टार्स ने आकर उन सभी की हालत खराब कर दी और यह देखकर फैंस एकदम ही हैरान रह गए। द शील्ड के इस नए वर्जन का तांडव यहां नहीं रुका। View this post on Instagram Instagram Postकुछ समय बाद ओबा फेमी, ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के बीच WWE NXT चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में फेमी ने जीत दर्ज की और टाइटल रिटेन रखा। मैच के बाद अचानक लाइट बंद हुई और फिर रिंग में फोकस किया गया। फेमी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद मिस्ट्री ग्रुप ने आकर ओबा पर खतरनाक तरीके से हमला कर दिया। उन्हें इसी बीच द शील्ड के अंदाज का पावरबॉम्ब भी लगाया। वो शील्ड की तरह मास्क पहनकर भी आए थे। View this post on Instagram Instagram PostWWE NXT में यह फैक्शन जबरदस्त तरीके से तबाही मचा सकता हैद शील्ड और नेक्सस के डेब्यू को आज भी इतिहास के सबसे खतरनाक फैक्शन डेब्यू के रूप में देखा जाता है। उन्होंने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा था और यही काम अब इस मिस्ट्री फैक्शन ने किया है। वो शील्ड की तरह मास्क और काले रंग के कपड़े पहनकर आए हैं। इसी वजह से उन्हें लेकर जानकारी सामने नहीं आ रही है लेकिन जल्द ही WWE NXT में इस मिस्ट्री से पर्दा हट सकता है। वो डेवलपमेंटल ब्रांड में तबाही मचा सकते हैं।