WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) को हाल ही में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) इवेंट का समापन भी हो गया। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार अंडरटेकर की Elimination Chamber इवेंट में एंट्री होने वाली थी। WWE ने इसका प्लान तैयार किया था। हालांकि अंतिम समय में इस प्लान को रद्द कर दिया गया।WWE Elimination Chamber 2022 में अंडरटेकर की नहीं हुई एंट्री, फैंस को लगा बहुत बड़ा झटकाPWInsider ने अपनी रिपोर्ट में अंडरटेकर के असली प्लान का खुलासा किया है। प्लान के मुताबिक Elimination Chamber इवेंट में अंडरटेकर की एंट्री तय की गई थी। हालांकि वो गेस्ट के रूप में यहां पर नजर आते और अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का जश्न मनाते। कैमियो रोल में अंडरटेकर की एंट्री का प्लान किया गया था। WWE ने अंतिम समय में अंडरटेकर के इस प्लान को पीछे कर दिया। WWE@WWEBREAKING: @undertaker will be inducted into the WWE Hall of Fame Class of 2022, as first reported by @nypost! #WWEHOF7:37 AM · Feb 18, 20227142215444BREAKING: @undertaker will be inducted into the WWE Hall of Fame Class of 2022, as first reported by @nypost! #WWEHOF https://t.co/nWptEqX1Qyदरअसल WWE ये तय नहीं कर पाया था कि अंडरटेकर की यहां पर कैमियो रोल में एंट्री कराई जाए या फिर किसी स्टोरीलाइन के तहत उनकी एंट्री हो। वैसे मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में कर्ट एंगल की एंट्री भी होने वाली थी। पिछले कुछ समय से लगातार कर्ट एंगल की एंट्री की खबरें सामने आई थी। कर्ट एंगल की एंट्री भी इस इवेंट में नहीं हो पाई। WWE ने इस शो के लिए ज्यादा कुछ प्लान तैयार नहीं किया था। ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन बने और ये बात लगभग सभी को पहले से पता थी। गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के बीच मैच भी छह मिनट ही चला। रोमन रेंस ने आसानी से अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। इस मैच में भी कोई सरप्राइज देखने को नहीं मिला। बॉबी लैश्ले जरूर इंजर्ड हो गए और वो बीच मैच से चले गए। अगर वो मैच में रहते भी तो उनकी हार लगभग तय पहले से मानी जा रही थी। अगर अंडरटेकर आते तो फिर सऊदी अरब के फैंस को काफी मजा आता। सऊदी अरब में अंडरटेकर और गोल्डबर्ग की फैन फॉलोविंग बहुत तगड़ी हैं। गोल्डबर्ग अभी तक सऊदी अरब में हुए सभी इवेंट्स में नजर आए।