Details Regarding Jey Uso Reign: WWE WrestleMania 41 में जे उसो (Jey Uso) को बड़ी सफलता मिली थी। उन्होंने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की। उसो ने अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड खिताब जीता। जे पिछले कुछ सालों से जबरदस्त काम कर रहे हैं। जे के पास मौजूदा समय में दुश्मनों की कमी नहीं है। अब एक रिपोर्ट में उनके अगले टाइटल डिफेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। View this post on Instagram Instagram PostWrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र के अनुसार जे उसो आगामी 24 मई को होने वाले Saturday Night's Main Event में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लोगन पॉल के खिलाफ डिफेंड करेंगे। आपको बता दें इस शो में जॉन सीना भी हिस्सा लेने वाले हैं। कंपनी द्वारा इवेंट को बड़ा बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जे और लोगन का मैच होगा तो फिर मजा आ जाएगा। WWE Raw ऑफ एयर होने के बाद जे उसो पर हुआ था अटैकRaw के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। ब्रॉन ब्रेकर ने भी दखलअंदाजी की। उनसे निपटने के लिए सैमी ज़ेन आए। हालांकि, सैमी और जे को ब्रेकर ने स्पीयर लगा दिया। इसके बाद सीएम पंक ने आकर ब्रेकर और रॉलिंस के ऊपर चेयर से हमला किया। शो ऑफ-एयर होने के बाद रिंगसाइड में जे अपने फैंस से हाथ मिला रहे थे। अचानक से लोगन पॉल ने आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया। जे और पॉल की राइवलरी अब धीरे-धीरे काफी खतरनाक होती जा रही है। View this post on Instagram Instagram Post