क्या आप जानते हैं: WWE में Shield (Roman Reigns, Seth Rollins & Dean Ambrose) के किस Superstar ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते हैं? 

Ankit
WWE में शील्ड के तीन सदस्य रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज
WWE में शील्ड के तीन सदस्य रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज

WWE: अगर आप WWE के फैन हैं तो रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और डीन एम्ब्रोज (Dean Ambrose) के साथ-साथ आप शील्ड (Shield) के नाम से वाकिफ होंगे।

Ad

2012 में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद शील्ड ने बड़े बड़े सुपरस्टार्स को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जॉन सीना , अंडरटेकर, द रॉक के साथ साथ अथॉरिटी को भी इन तीनों ने अपना शिकार बनाया हुआ है। शील्ड को 2014 में तोड़ दिया गया था जिसके बाद तीनों सुपरस्टार्स को अलग-अलग पुश दिया गया।

रोमन रेंस को नई दिशा दी गई , सैथ रॉलिंस को नया लुक दिया तो डीन एम्ब्रोज को नए अंदाज में पेश किया गया। शील्ड में जितना नाम इन तीनों ने कमाया था उतना ही अलग-अलग होकर इन लोगों ने मुकाम हासिल किया। भले ही डीन एंब्रोज़ अब WWE का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी बात अभी भी होती है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर WWE में शील्ड के इन तीनों पूर्व सदस्य ने कौन-कौन से टाइटल जीते हैं।

WWE में Roman Reigns ने कौन-कौन से टाइटल जीते हैं?

Ad

रोमन रेंस को WWE में पावरहाउस, बिग डॉग, ट्राइबल चीफ कहा जाता है। वो एक ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं और साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। आपको बता दें कि रेंस ने अपने करियर में 3 बार WWE चैंपियन, 2 बार यूनिवर्सल चैंपियन (मौजूदा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन), एक बार टैग टीम चैंपियन, एक बार आईसी चैंपियन और एक बार यूएस चैंपियन बन चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 7 बार WrestleMania को मेन इवेंट किया है। रेंस दूसरे सुपरस्टार हैं जिन्होंने ग्रैंड स्टेज में अंडरटेकर को हराया है। WWE में रेंस ने जॉन सीना, ट्रिपल एच , अंडरटेकर, गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर पर जीत हासिल की है।

सैथ रॉलिंस द्वारा WWE में जीते गए टाइटल?

Ad

सैथ रॉलिंस को WWE में आर्किटेक्ट कहा जाता है। सैथ रॉलिंस को फैंस का अच्छा सपोर्ट मिलता है, सैथ ने फेस और विलन दोनों किरदारों को जबरदस्त तरीके से निभाया है। वो अपने करियर में एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन (मौजूदा चैंपियन भी), दो बार WWE चैंपियन, दो बार यूनिवर्सल चैंपियन, दो बार यूएस चैंपियन, दो बार आईसी चैंपियन, 6 बार टैग टीम चैंपियन और एक बार NXT चैंपियन भी रह चुके हैं। रॉलिंस इकलौते शील्ड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने NXT चैंपियनशिप को जीता।

डीन एम्ब्रोज़ द्वारा जीते गए टाइटल

youtube-cover
Ad

WWE में डीन एंब्रोज़ को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था। उन्होंने शील्ड के अपने दोनों साथियों को एक साथ शिकस्त भी दी हुई है। अपने WWE करियर में एंब्रोज़ ने एक बार WWE चैंपियन, तीन बार आईसी चैंपियन, दो बार टैग टीम चैंपियन और एक बार यूएस चैंपियन रह चुके हैं।

डीन एंब्रोज़ ने साल 2019 में WWE को छोड़ दिया था और इसके बाद वो AEW का हिस्सा बन गए। अभी भी वो उसी कंपनी का हिस्सा हैं और काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वो वहांं पर AEW वर्ल्ड चैंपियन और AEW इंटरनेशनल चैंपियन बन चुके हैं।

खैर, शील्ड के तीनों मेंबर, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ WWE में ग्रैंड स्लैम पूरा कर चुके हैं जबकि तीनों ही ट्रिपल क्राउन विजेता हैं। अब यह ग्रुप टूट चुका है और शायद ही कभी इसका रीयूनियन देखने को मिलेगा। बतौर यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने जो रिकॉर्ड बनाया है वो तोड़ना रॉलिंस के लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी सुपरस्टार के लिए असंभव होने वाला है।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications