Roman Reigns: मौजूदा समय में रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहना गलत नहीं होगा। वो इस समय कंपनी में सबसे बेहतरीन काम कर रहे हैं और लगातार फैंस का दिल जीत रहे हैं। पिछले कुछ साल रेंस के लिए शानदार रहे हैं। मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही लगातार रेंस ने प्रभावित किया है। रोमन रेंस ने मेन रोस्टर डेब्यू से पहले NXT में काम किया है। इसी वजह से फैंस के मन में सवाल होगा कि यहां ट्राइबल चीफ चैंपियन बने हैं या नहीं। आपको बता दें कि रेंस ने अभी NXT में चैंपियनशिप नहीं जीती है।रोमन रेंस ने FCW में बहुत समय तक Roman Leakee नाम से काम किया। असल में यह कंपनी का डेवलपमेंटल ब्रांड था, जिसे बाद में बंद करके NXT की शुरुआत की गई थी। FCW में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई बार वहां के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए चुनौती दी। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बाद में माइकल डाल्टन (WWE में टाइलर ब्रीज़) के साथ टैग टीम में काम किया और FCW टैग टीम चैंपियन बने।थोड़े समय बाद NXT में रोमन रेंस का डेब्यू हुआ। उन्होंने 19 सितंबर 2012 को NXT की टापिंग्स में अपना इन-रिंग डेब्यू किया। इस मैच में उनका सामना सीजे पार्कर से हुआ और उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की। इसके बाद रेंस ने इस ब्रांड पर दो और मैच लड़े। उन्होंने चेस डोनोवन और गेविन राइड को अलग-अलग मौकों पर सिंगल्स मैच में हराया।फैंस को लग रहा था कि वो आगे जाकर NXT चैंपियन बन जाएंगे। हालांकि, उनका मेन रोस्टर डेब्यू देखने को मिल गया। वो डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर द शील्ड फैक्शन के तौर पर मेन रोस्टर पर आ गए। उन्हें NXT में अपना टैलेंट दिखाने का चांस नहीं मिला। हालांकि, उनके लिए मेन रोस्टर पर आना सही निर्णय था क्योंकि यहां से उनकी किस्मत बदल गई।WWE में Roman Reigns ने ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया हैरोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर अपने WWE करियर की पहली चैंपियनशिप जीती थी। वो टैग टीम चैंपियंस बने थे। सिंगल्स रन की शुरुआत के बाद रोमन को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का चांस मिला। साथ ही उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया। वो यूनिवर्सल चैंपियन भी बने। मौजूदा समय में उन्हें बतौर चैंपियन लगभग 950 दिन हो गए हैं। कोई उनके ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को नहीं रोक पा रहा है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_The Tribal Chief is just getting started! #WWE #WrestleMania #RomanReigns79594The Tribal Chief is just getting started! ☝️#WWE #WrestleMania #RomanReigns https://t.co/dkCVge6jRZWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।