मैं Roman Reigns की तरह बिल्कुल भी नहीं बनना चाहता, WWE दिग्गज ने ट्राइबल चीफ पर निशाना साधते हुए किया हैरान

..
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) पर निशाना साधा है। बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान रॉलिंस ने साफ किया कि वो बिल्कुल भी ट्राइबल चीफ की तरह नहीं बनना चाहते हैं।

Ad

फिलहाल सैथ रॉलिंस की दुश्मनी ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ चल रही है और दोनों स्टार्स के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए WWE Crown Jewel 2023 में मैच बुक कर दिया गया है। Raw के एपिसोड में बैकस्टेज रिया रिप्ली और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट देखने मिला था। मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने द विजिनरी को जजमेंट डे में शामिल होने का ऑफर दिया था लेकिन रॉलिंस ने इसे ठुकरा दिया।

आगे रिया ने उन्हें कहा कि अगर वो जजमेंट डे की मदद नही लेते हैं तब वो रोमन रेंस की तरह वर्ल्ड चैंपियनशिप को ज्यादा समय तक अपने पास नहीं रख पाएंगे। इसके जवाब ने मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ने कहा कि वो कभी ट्राइबल चीफ की तरह बनना भी नहीं चाहते हैं। इस तरह उन्होंने रिया के सभी दावों को खारिज कर दिया था।

Ad

सैथ रॉलिंस ने मई में सऊदी अरब में हुए Night of Champions 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से फाइटिंग चैंपियन की तरह कई बार अपनी चैंपियनशिप को खतरनाक मैचों में भी रिटेन किया है। शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ हुई उनकी दुश्मनी इस बात का अच्छा उदाहरण है कि वो पीठ में चोट के बावजूद भी लड़ने से पीछे नहीं हटे थे

WWE Survivor Series 2023 में हो सकता है Roman Reigns vs Seth Rollins के बीच बड़ा मुकाबला

पिछले कुछ समय से WWE में ब्रांड vs ब्रांड के बीच फिर से कंपटीशन के संकेत मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दोनों लगातार अपने-अपने ब्रांड को नंबर 1 शो बनाने के बारे में कह रहे हैं।

हालिया Raw एपिसोड में सैथ रॉलिंस का रोमन पर निशाना साधना इसका अच्छा उदाहरण है। यह बिल्कुल संभव है कि दोनों ब्रांड के वर्ल्ड चैंपियंस (रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस) के बीच WWE Survivor Series 2023 में मुकाबला देखने को मिले।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications